{"_id":"668ac4a8253d34103f03f850","slug":"hathnikund-barrage-water-level-rising-alert-issued-due-to-rain-in-the-mountains-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathnikund Barrage: बढ़ रहा जलस्तर, पहाड़ों में बारिश के चलते अलर्ट जारी, पहुंचा 17950 क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathnikund Barrage: बढ़ रहा जलस्तर, पहाड़ों में बारिश के चलते अलर्ट जारी, पहुंचा 17950 क्यूसेक पानी
Sun, 07 Jul 2024 10:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतपनगर, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतपनगर, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 07 Jul 2024 10:09 PM IST
सार
पहाड़ों में बारिश के चलते अलर्ट जारी किया गया है। Hathnikund Barrage में 17950 क्यूसेक पानी पहुंचा है। बैराज पर तैनात कर्मियों की निगाह बैराज पर है।
विज्ञापन
हथिनीकुंड बैराज
- फोटो : संवाद
विस्तार
पहाड़ों पर बारिश के बाद यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। इससे यमुनानगर के प्रतापनगर क्षेत्र में हथिनीकुंड बैराज पर भी पानी बढ़ा है। इस पर अलर्ट जारी किया गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बैराज के जलस्तर की निगरानी कर रहे है। वहीं आसपास के निचले इलाके में रहने वालों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को शाम पांच बजे हथिनी कुंड बैराज पर 13674 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। वहीं सुबह आठ बजे यहां 17950 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। बैराज कार्यालय के अनुसार रविवार को शाम पांच बजे 13674 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे यहां 17950 क्यूसेक पानी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद सुबह नौ बजे 13778, दस बजे 17402, सुबह 11 बजे 15056, दोपहर 12 बजे 16836, एक बजे 18072, दो बजे 17189, तीन बजे 14666, शाम चार बजे 12349 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। इसमें से यमुना में 352, पश्चिम नहर 10800 और उत्तरप्रदेश को 2522 क्यूसेक पानी दिया गया।