फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryanvi Film, Pagri The Honour, Yashpal Sharma, Yaminanagar

फिल्म में फूहड़ता बच्चों पर डालती है गलत असर

Wed, 20 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर।
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर। Updated Wed, 20 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi Film, Pagri The Honour, Yashpal Sharma, Yaminanagar
यमुनानगर - फोटो : अमर उजाला
लगान, गंगाजल, अब तक छप्पन, अपहरण, सिंग इज किंग, आरक्षण व राउडी राठौर जैसी बॉलीवुड की बड़ी हिट फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभा चुके हिसार में जन्में यशपाल शर्मा को हरियाणवी को प्रमोट करने के लिए मुंबई से दूर बनानी पड़ी। इस बात का खुलासा उन्होंने स्वयं यमुनानगर में अपनी आने वाली हरियाणवी फिल्म पगड़ी द ऑनर के प्रमोशन पर किया।
विज्ञापन

डीएवी गर्ल्स कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत में यशपाल शर्मा ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्मों में सतरंगी, हारा गाम हारा धाम शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने माना कि फिल्मों में फूहड़ता व नंगापन नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह सब देखकर बच्चों पर इसका गलत असर पड़ रहा है, जो युवा पीढ़ी के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ने युवाओं को अपनी बात रखने के लिए बेहतर मंच प्रदान किया है। तकनीक के बढ़ते प्रभाव की वजह से आज मोबाइल के जरिये भी फिल्म बनाकर ख्याति पाई जा सकती है। बशर्ते आइडिया स्ट्रांग और फिल्म में लक्ष्य व मनोरंजन हो।
विज्ञापन


हरियाणवी टैलेंट को निखारने को शुरू होगा सर्च अभियान
यशपाल शर्मा ने कहा कि हरियाणवी टैलेेंट को निखारने के लिए जल्द ही सर्च अभियान शुरू किया जाएगा। ऑडिशन के जरिये हरियाणवी टैलेंट का पता लगाया जाएगा। आने वाले दिनों में यमुनानगर, पानीपत, करनाल व अन्य जिलों के युवाओं के साथ फिल्म निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यमुनानगर का डीएवी गर्ल्स कॉलेज उनके दिल में बसता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणवी सिनेमा में मील का पत्थर साबित होगी पगड़ी द ऑनर
 यशपाल शर्मा ने दावा किया कि पगड़ी द ऑनर फिल्म हरियाणवी सिनेमा के लिए मील का पत्थर साबित होगी। फिल्म के प्रोमो देखकर दर्शक अंदाजा लगा रहे हैं कि यह ऑनर किलिंग पर आधारित है, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। फिल्म में उन्होंने एक एसएचओ का किरदार अदा किया है, जो दो परिवारों के बीच कड़ी का काम करता है। फिल्म में पंचायत का काम भी पॉजीटिव दिखाया गया है। डायरेक्टर राजीव भाटिया ने कहा कि फिल्म का फ्लेवर खराब न हो, इसलिए इसमें कोई गाना भी नहीं डाला गया। 22 अप्रैल को फिल्म रिलीज होने के उपरांत इसे पांच राज्यों में दिखाया जाएगा।


डायलॉग सुन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा हाल
अरै देख भाई बता दें, अभी तो हम पुछण लागरे हैं, बाद मैं तु बतावेगा हम सुणेंगे नी...यशपाल शर्मा ने पुलिसिया लिहाज में जब यह डायलॉग बोला तो दर्शकों से खचाखच भरा कॉलेज का हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुषमा आर्य ने फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा, डायरेक्टर राजीव भाटिया व अन्य सदस्यों का स्वागत किया। फिल्म की टीम ने प्रिंसिपल डॉ. सुषमा आर्य को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed