फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana: Tests done before treatment will also be included in Chirayu Yojana

Haryana: उपचार से पहले होने वाले टेस्ट भी चिरायु योजना में होंगे शामिल, लक्कड़ खरीद की मार्केट फीस की आधी

Mon, 09 Oct 2023 01:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 09 Oct 2023 01:24 AM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मरीजों के उपचार से पहले होने वाले टेस्ट भी चिरायु योजना में शामिल होंगे। वह बोले कि सरकार ने अधिकतर योजनाएं ऑनलाइन की हैं। सर्वे कराकर गरीबों को निशुल्क मोबाइल फोन देंगे। प्लाईवुड संचालकों की मांग पूरी कर दी है।  

विज्ञापन
Haryana: Tests done before treatment will also be included in Chirayu Yojana
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मरीजों के इलाज से पहले होने वाले टेस्ट भी चिरायु योजना में शामिल किए जाएंगे। वहीं प्रदेश में जिन गरीब परिवार के पास मोबाइल नहीं होगा, सर्वे कराकर उन्हें मुफ्त मोबाइल दिया जाएगा, ताकि वे परिवार भी ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ ले सकें।

विज्ञापन


वहीं यमुनानगर के प्लाईवुड फैक्टरियों के संचालकों की लंबे समय से चल रही मांग भी मुख्यमंत्री ने पूरी कर दी। इसके तहत लक्कड़ की खरीद पर लगने वाले दो प्रतिशत मार्केट फीस को घटाकर एक प्रतिशत किया गया है। मुख्यमंत्री ने रविवार को यमुनानगर के दशहरा ग्राउंड में जनसंवाद के दौरान उक्त घोषणाएं की।
विज्ञापन


सीएम के जनसंवाद को लेकर दशहरा ग्राउंड में दोपहर एक बजे से ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। कार्यक्रम में करीब 2:45 बजे पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया साथ ही समस्याएं सुन समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 4:30 बजे तक चले जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को कई सौगात दी। उन्होंने कहा कि चिरायु योजना के लाभार्थियों की समस्याओं को देखते हुए प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि अब मरीजों के उपचार से पहले होने वाली जांच को भी योजना में शामिल किया जाएगा। सरकार ने अधिकतर जन सुविधाएं ऑनलाइन कर दी हैं और इनसे संबंधित जानकारी भी मोबाइल पर दी जा रही है। ऐसे में जिन गरीबों के पास अब तक मोबाइल नहीं है, उन्हें सरकार की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्लाईवुड फैक्टरियों की मार्केट फीस कम होने से संचालकों को प्रति वर्ष आठ करोड़ से अधिक का लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले एएवाई कार्ड धारकों को दो लीटर सरसों का तेल मिलता था, अब सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी बीपीएल कार्ड धारकों को दो लीटर सरसों का तेल दिया जाएगा।


उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने दिल्ली से चंडीगढ़ तक करीब 200 फ्लाईओवर पूरे किए हैं जो कि बंद पड़े थे। पिछली सरकारों ने ऐसे ठेकेदारों को काम दिया था जो कि अधूरा काम करके चले गए, जनता को उसका खामियाजा भुगतना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed