{"_id":"6597d2f2ce1c4032e70fc507","slug":"haryana-ed-raid-what-is-relation-of-former-mla-dilbag-singh-with-abhay-chautala-weapons-found-in-raid-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana ED Raid: पूर्व विधायक दिलबाग सिंह का अभय चौटाला से क्या है नाता, ईडी के रेड में मिला खजाना और हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana ED Raid: पूर्व विधायक दिलबाग सिंह का अभय चौटाला से क्या है नाता, ईडी के रेड में मिला खजाना और हथियार
Fri, 05 Jan 2024 03:40 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 05 Jan 2024 03:40 PM IST
सार
इनेलो के पूर्व विधायक के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित घर, शहर के महाराणा प्रताप चौक के नजदीक स्थित कार्यालय व फैजपुर क्षेत्र स्थित फार्म हाउस, सेक्टर-18 स्थित कार्यालय सहित अन्य जगहों पर दबिश दी गई। ईडी की टीमों ने जांच स्थलों के मुख्य गेटों पर केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल के जवानों को तैनात कर दिया।
विज्ञापन
इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग और अभय चौटाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग सिंह के घर पर शुक्रवार को भी रेड जारी रही। जबकि ये रेड वीरवार सुबह सात बजे ही शुरू हो गई थी। इस दौरान ईडी ने स्थानों का एक-एक कोना खंगाल डाला। टीम को पांच करोड़ रुपये नकदी, विदेशी हथियार, लगभग पांच किलोग्राम सोना के अलावा शराब की बोतलें भी बरामद की है। इसके बाद भी ईडी की रेड जारी है। इससे पहले 11 जनवरी 2022 में भी दिलबाग सिंह व संजीव बिट्टा के घर पर इनकम टैक्स की रेड हो चुकी है। यहां बता दें संजीव पूर्व विधायक दिलबाग के पार्टनर भी हैं।
विज्ञापन
उधर ईडी के रेड से पूर्व विधायक के करीबियों में भी खलबली मची हुई है। कारोबारियों ने अपने-अपने फोन को स्विच ऑफ कर लिया है। यहां बता दें पूर्व विधायक दिलबाग सिंह अभय सिंह चौटाला के समधी है। दिलबाग सिंह ने इनेलो पार्टी से 2009 में चुनाव लड़ा था। इसके बाद 2014 व 2019 में भाजपा के विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने दिलबाग सिंह को चुनाव में पराजित किया था।
विज्ञापन
काला राणा के भाई से भी दिलबाग का विवाद
उल्लेखनीय है गैंगस्टर काला राणा के भाई के साथ भी दिलबाग का विवाद रहा है। गैंगस्टर काला राणा के भाई नोनी से उनके परिवार का विवाद भी चल रहा है। गैंगस्टर काला राणा उनके भाई पर भी गोलियां चलवाई थी। दिलबाग सिंह इनेलो की सरकार में खनन के कारोबार में ज्यादा सक्रिय हुए। उधर ईडी ने जिन स्थानों पर रेड की हुई है वहां-वहां पर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया हुआ है। किसी को भी अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। यहां तक स्थानीय खुफिया तंत्र को भी इससे दूर रखा गया है। लेकिन पूर्व विधायक दिलबाग व करीबियों के घरों पर रेड से शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन