फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana: Due to delay in procurement, farmers took to the streets carrying paddy, submitted memorandum to DC

Haryana: खरीद में देरी होने पर धान लेकर सड़क पर उतरे किसान, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Tue, 24 Sep 2024 05:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 24 Sep 2024 05:46 PM IST
सार

लघु सचिवालय में प्रधानमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि एक या दो दिन में अगर सरकार ने धान की खरीद का निर्णय नहीं लिया जाता तो सभी मंडियों को बंद कर मंडियों के गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Haryana: Due to delay in procurement, farmers took to the streets carrying paddy, submitted memorandum to DC
प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में धान की खरीद में देरी को लेकर किसानों और आढ़तियों ने संयुक्त रूप से लघु सचिवालय के सामने अनाज मंडी गेट पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया व जिला उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री व कार्यवाहक मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष संजू गुंदियाना ने कहा कि धान की फसल को मंडियों में आए 10 दिन से अधिक का समय हो गया हैं और सरकार ने धान की खरीद 23 सितंबर से शुरू करनी थी।
विज्ञापन


लेकिन सरकार की ओर से एक पत्र जारी कर सरकारी खरीद की तारीख आगे बढ़ाकर एक अक्तूबर कर दी है। उन्होंने कहा कि आजकल धान की फसल की कई किस्में जो कम समय में पक कर तैयार हो जाती हैं और उनको मंडियों में लाया गया। आज सारी मंडियां धान की फसल से अटी पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 दिन में पक जाती है धान
उन्होंने कहा कि 1966 में जब से हरियाणा बना था तब से यह कानून था कि धान की फसल को 100 दिन के अंदर पकने के बाद खरीदा जाता है। इसके अलावा जब सरकार धान की रोपाई का समय 15 जून निर्धारित करती है तो उस हिसाब से भी 15 सितंबर तक समय बनता है और फसल पक कर तैयार हो जाती है तो सरकारी खरीदने में क्यों देरी करती है। इससे किसानों को बहुत अधिक नुकसान है। उन्होंने कहा कि आज किसान और जगाधरी-यमुनानगर आढ़ती एसोसिएशन के साथ-साथ अन्य राजनीतिक संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन कर जिला उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है। 


एक अक्तूबर से होगी सरकारी खरीद: विशाल गर्ग
वहीं अनाज मंडी मार्किट कमेटी के सचिव विशाल गर्ग ने कहा मंडियों में फसल आ चुकी है और प्रशासन की और से किसानों के लिए मंडियों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा चुकी है। धान फसल की सरकारी खरीद एक अक्तूबर से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed