फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana Board 10th and 12th examination from 27th, datesheet released

Yamuna Nagar News: हरियाणा बोर्ड की दसवीं व 12वीं की परीक्षा 27 से, डेटशीट जारी

Wed, 14 Feb 2024 04:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 14 Feb 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Haryana Board 10th and 12th examination from 27th, datesheet released
जगाधरी। हरियाणा बोर्ड की दसवीं व 12वीं की परीक्षा इसी महीने की 27 तारीख से शुरू हो जाएगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा एक ही दिन शुरू होगी। दसवीं की परीक्षा 26 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा दो अप्रैल तक चलेगी। बोर्ड ने इसके लिए डेटशीट जारी कर दी है। इसके साथ ही अध्यापकों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। चूंकि बोर्ड परीक्षा का परिणाम सुधारने के लिए अध्यापक व अधिकारी कई महीने से कसरत कर रहे हैं। वहीं विद्यार्थियों को तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

बोर्ड ने विद्यार्थियों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं, लेकिन केंद्रों की सूचना नहीं भेजी है। दो दिन में जिले के सभी खंडों के अनुसार परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी। वहीं परीक्षाओं के लिए जिला शिक्षा विभाग की ओर से अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी स्कूलों का परीक्षा को लेकर निरीक्षण करेंगे, जो कमियां होंगी उसकी आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन


-------

जिले के सभी स्कूल प्रभारियों की ली बैठक

बोर्ड की ओर से परीक्षा की डेटशीट जारी होने के साथ ही मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी स्कूल प्रभारियों की बैठक ली। बैठक जगाधरी के एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई। जिसमें जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सुमन बहमनी ने स्कूल प्रभारियों से परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने के संबंध में उनकी योजनाओं के बारे में जानकारी ली और प्रभारियों को परिणाम में सुधार लाने के टिप्स दिए। डीईओ ने कहा कि बोर्ड व निदेशालय परिणाम सुधार के लिए काफी गंभीर है। इसके लिए उन्हें जमीनी स्तर पर काम करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि डेटशीट आ गई है। शिक्षक विद्यार्थियों की विषय पर पकड़ के अनुसार उनकी तैयारी करवाएं। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी केएस संधावा, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य सतीश गर्ग सहित अन्य सभी अधिकारी व स्कूल प्राचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



---------

12वीं कक्षा की डेटशीट

12वीं कक्षा का पहला पेपर 27 फरवरी को होगा। पहला पेपर कंप्यूटर, आईटी और आईटीईएस का होगा। जबकि दूसरा 28 फरवरी को ऑटोमोबाइल, ट्यूरिज्म, होस्पिटेलिटि, एग्रीकल्चर, स्टेनोग्राफी इत्यादि वैकल्पिक विषय का होगा। एक मार्च को संस्कृत, उर्दू, बॉयो-टेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री, एकाउंटेंसी एवं पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का पेपर होगा। चौथा पेपर एग्रीकल्चर व दर्शनशास्त्र का होगा। छह मार्च को हिंदी कोर का पेपर होगा। छठा पेपर 11 मार्च को फिजिक्स व इकोनॉमिक्स का होगा। 13 मार्च को राजनीति विज्ञान, 14 मार्च को गृह विज्ञान, 16 मार्च को पंजाबी, 18 मार्च को जियोग्राॅफी, 20 मार्च को शारीरिक शिक्षा, 22 मार्च को अंग्रेजी कोर, 27 मार्च को गणित, 27 मार्च को सोशोलाॅजी (सामाज शास्त्र), 29 मार्च को संगीत व बिजनेस स्ट्डी, 30 मार्च को फाइन आर्ट, एक अप्रैल को बॉयोलॉजी व इतिहास की परीक्षा होगी। जबकि दो अप्रैल मिलिट्री साइंस, डांस व मनोविज्ञान की परीक्षा होगी।



-----------

दसवीं की डेटशीट
दसवीं की परीक्षा 27 फरवरी से 26 मार्च तक चलेगी। 27 फरवरी को पहला पेपर पंजाबी, आईटी, आईटीईएस इत्यादि वैकल्पिक विषयों का होगा। दो मार्च को हिंदी की परीक्षा होगी। पांच मार्च को संस्कृत, उर्दू, डांस, चित्रकला, कंप्यूटर साइंस, शारीरिक विज्ञान, संगीत की परीक्षा होगी। सात मार्च को अंग्रेजी का पेपर होगा। 12 मार्च को गणित की परीक्षा होगी। जबकि 15 मार्च को रिटेल, ऑटोमोटिव, ब्यूटी एंड वेलनेस, ट्यूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी इत्यादि वैकल्पिक विषयों की परीक्षा होगी। 19 मार्च को विज्ञान, 26 मार्च को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed