फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana: BJP started finding reasons for defeat, Chief Minister and other senior leaders brainstormed

Haryana: हार के कारणों को ढूंढ़ने में जुटी भाजपा, मुख्यमंत्री समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने किया मंथन

Sat, 15 Jun 2024 11:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 15 Jun 2024 11:04 PM IST
सार

सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया गया। विपक्ष पर निशाना साधा गया। सीएम ने यमुनानगर जिला कार्यकारिणी के अलावा कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा समेत अन्य से चर्चा की। 

विज्ञापन
Haryana: BJP started finding reasons for defeat, Chief Minister and other senior leaders brainstormed
कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते भाजपा नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव में अंबाला लोकसभा सीट पर मिली हार के कारणों पर मंथन करने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यमुनानगर शहर में पहुंचे। उन्होंने भाजपा के जिला कार्यालय यमुना कमल सेक्टर-17 में भाजपा की जिला कार्यकारिणी के अलावा कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा समेत अन्य से चर्चा की। जहां सीएम ने विधानसभा वाइज भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों को मिले वोट पर जानकारी ली। सीएम ने इसमें सुधार करने करने को कहा। वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री ने कर्ण रिजोर्ट में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भले ही अंबाला लोकसभा सीट को भाजपा हर गई है, लेकिन इसे जिताने के लिए एक-एक कार्यकर्ता ने दिनरात काम किया। सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी के लिए बहुत मेहनत की परंतु किसी भी कार्यकर्ता को हताश होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में भाजपा स्पष्ट बहुमत से जीतेगी। कार्यकर्ताओं को पहले से थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। नायब सैनी ने कहा कि भाजपा कुछ सीट इसलिए हार गई क्योंकि कांग्रेस ने लोगों को झूठ बोल कर वोट लिए। कांग्रेस ने लोगों को लालच दिया कि यदि वह कांग्रेस को वोट देंगे तो उन्हें हर माह 8500 रुपये मिलेंगे। लोग कांग्रेस के झूठे वादों में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन लोगों ने कांग्रेस को वोट दिए अब वह कांग्रेस नेताओं के घर जाएं और उनसे 8500 रुपये हर माह ले लें। लोकसभा सभा में कांग्रेस ने जो झूठ फैलाया है उसका मुंह तोड़ जवाब विधानसभा चुनाव में देना होगा।

उन्होंने कहा कि उनका दस साल का कार्यकाल और हमारा साढ़े नौ साल का कार्यकाल है। हमने उनसे ज्यादा नौकरी दी है। नौकरी भी बिना पर्ची व खर्ची के मिली है। वह झूठ का सहारा लेकर काम करते हैं। हमने वास्तव में लोगों की भावनाओं को उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने का काम किया है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा श्वेतपत्र जारी कर बताएं की अपने 10 साल के कार्यकाल में कितनी नौकरी दी हैं।


वर्ष 2008 में जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने घर-घर जाकर लिस्ट बनाई थी कि हर घर में नौकरी देंगे। कांग्रेस शुरू से ही देशवासियों से झूठ बाेलती आई हैं। हमें कांग्रेस के इस झूठ को रोकना होगा और आने वाले चुनाव में फिर से तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है। वहीं भाजपा की प्रत्याशी रही बंतो कटारिया ने भी सभी कार्यकर्ताओं का उन्हें वोट देने के लिए धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed