फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana beats Punjab in basketball

Yamuna Nagar News: बास्केटबॉल में हरियाणा ने पंजाब को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Haryana beats Punjab in basketball
बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता ​खिलाड़ी, कोच व प्रबंधक को सम्मानित करते पूर्वमंत्री। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। असम की गुवाहाटी में आयोजित राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा ने शानदार जीत हासिल की है। यह प्रतियोगिता 18 से 24 मार्च तक करवाई गई।
इसमें सभी प्रदेशों की टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के लिए जिले के विक्रांत सांदल का 23 वर्ष आयु वर्ग में हरियाणा टीम में चयन हुआ था। प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक को और सेमीफाइनल में तमिलनाडु को हराया था। फाइनल मैच पंजाब व हरियाणा के बीच खेला गया। इसमें हरियाणा ने पंजाब को 90/79 के अंतर से हराकर मैच जीता।
विज्ञापन

मैच जीतने के बाद विक्रांत सांदल का गृह क्षेत्र में स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने विक्रांत के साथ उसके कोच गोपाल सिंह व टीम प्रबंधक विशाल सिंह को सम्मानित किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि विक्रांत ने देशभर में प्रदेश, जिले व अपने गृहक्षेत्र छछरौली का नाम रोशन किया है। कोच गोपाल सिंह ने बताया कि विक्रांत सांदल ने जगाधरी के एसडी पब्लिक स्कूल से आठवीं तक पढ़ाई की। इसके बाद बेहतरीन खेल के कारण विक्रांत का चयन स्पोर्ट्स स्कूल राई सोनीपत में हो गया। जहां उसने 12वीं तक पढ़ाई की और अपने खेल को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसका चयन दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में हुआ। विक्रांत ने हंसराज कॉलेज की तरफ से खेलते हुए इंटर कॉलेज, इंटर यूनिवर्सिटी में कई बार पदक जीते। विक्रांत सांदल ने इस उपलब्धि का श्रेय कोच डॉ. गोपाल सिंह को दिया है। विक्रांत ने कहा कि कोच ने आठ वर्ष की आयु से प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया था। डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि यह उपलब्धि इससे पहले हरियाणा को वरिष्ठ श्रेणी में कभी नहीं मिली थी। पूर्व मंत्री कंवरपाल व भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने विक्रांत को बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed