फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hariyali Amavasya today, plant trees according to your zodiac sign

Yamuna Nagar News: हरियाली अमावस्या आज, राशि के अनुसार लगाएं पौधे

Sun, 04 Aug 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 04 Aug 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Amavasya today, plant trees according to your zodiac sign
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। हिंदू धर्म में सावन माह का विशेष महत्व है। इसके साथ ही इस माह पड़ने वाली हर एक तिथि काफी खास होती है। ऐसे ही श्रावण मास की अमावस्या विशेष होती है। इसे हरियाली अमावस्या के नाम से भी जानते हैं। इस दिन प्रकृति को आभार व्यक्त किया जाता है। यह कहना है गायत्री ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के संचालक पंडित रामराज कौशिक का।

उन्होंने बताया कि बताया कि इसके साथ ही इस दिन स्नान-दान के साथ पितरों का तर्पण, पिंडदान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन पेड़-पौधे लगाने का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण की अमावस्या तिथि 03 अगस्त, को दोपहर 03 बजकर 50 मिनट पर शुरू हो गई है, जो 04 अगस्त, को दोपहर 04 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से हरियाली अमावस्या आज रविवार, 04 अगस्त को मनाई जाएगी।
विज्ञापन

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:00 से लेकर 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा
प्रदोष काल- शाम 6:00 बजे से लेकर 7 बजकर 30 मिनट तक
- मेष राशि वाले आंवले, नीम और लाल चंदन का पौधा लगाने, से कुंडली में स्थित ग्रहों के दोषों से मुक्ति मिलेगी
- वृषभ राशि वाले गूलर, बरगद सफ़ेद फूल वाले पौधे लगाएं, इससे धन-संपत्ति का लाभ होगा और कष्ट समाप्त होंगे
- मिथुन राशि वाले लोग जामुन, आड़ू अमरूद और चंपा के फूलों का पौधा लगाएं, इससे तरक्की के रास्ते खुलेंगे व रोगों से छुटकारा मिलेगा
- कर्क राशि के लोग पीपल, सफेद आक और पलाश का पेड़ लगाएं, इससे रुके हुए काम पूरे होंगे व समाज में मान-सम्मान मिलेगा
- सिंह राशि के लोग बरगद, बेलपत्र का पेड़ लगाएं, पितृ दोष से मुक्ति मिलेगी और सरकारी कामों में सफलता व बिजनेस में फायदे भी होगा
- कन्या राशि के लोग बेल, अमरुद, आड़ू और अशोक का पेड़ लगाएं, भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी और राशिग्रह दोषों से छुटकारा मिलेगा
- तुला राशि वालों को अर्जुन, मोतियाँ चम्पा का पेड़ लगाएं,आप आंवले का पौधा भी लगाएं, ऐसा करने से बीमारी से छुटकारा मिलेगा और धन लाभ भी होगा
- वृश्चिक राशि के लोगों को इस अमावस्या पर नीम और आम का पेड़ लगाएं, जीवन में सफलता मिलेगी और क्रोध पर नियंत्रण भी रहेगा
- धुन राशि के लोग कनेर, पीपल और केले का पेड़ लगाएं, इससे शादी में आ रही समस्या का निदान होता है.पितृ देव खुश होंगें
-मकर राशि के लोग शमी, नीम का पौधा लगाएं, इससे दुश्मनों पर विजय प्राप्त होगी और कोर्ट केस में सफलता भी मिलेगी
- कुंभ राशि वाले लोग शमी, जामुन का पौधा लगाएं, इसके अलावा आम का पौधा भी लगा सकते हैं, इससे जीवन में शांति आएगी और शनि की कृपा भी प्राप्त होगी
- मीन राशि के लोग बेर और पीपल का पेड़ लगाएं, ऐसा करने से हर मनोकामना पूरी होगी और धन कमाने के अवसर भी मिलेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed