फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hard work paid off, touched the sky...

Yamuna Nagar News: मेहनत का दिखा रंग, छू लिया आसमां...

Wed, 01 May 2024 04:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 01 May 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Hard work paid off, touched the sky...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया। पिछले साल के तुलना में इस बार परिणाम में मामूली कमी आई, लेकिन कुल मिलाकर परिणाम बेहतरीन रहा। बेहतरीन परिणाम आने से जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों, स्कूल प्रभारियों व अध्यापकों ने राहत की सांस ली।
जिले का कुल परिणाम 84.79 प्रतिशत रहा। इस बार जिले मेें 8868 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। इनमें 7519 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं 1095 विद्यार्थी की कंपार्टमेंट आई है। कुल 254 विद्यार्थी परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे। वहीं ओपन बोर्ड से कुल 792 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से मात्र 260 विद्यार्थी ही पास हुए हैं।
विज्ञापन

ओपन बोर्ड से जिले के कुल 418 लड़कों व 374 लड़कियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें 122 लड़कें और 138 लड़कियां पास हुई हैं। जिनका कुल पास प्रतिशत 32.83 है। जबकि जिले से कुल 422 विद्यार्थियों ने रि-अपीयर की परीक्षा दी थी। इस श्रेणी में कुल 241 लड़कों व 181 लड़कियों ने परीक्षा दी। इनका परिणाम कुल 34.02 प्रतिशत रहा। इस दौरान मात्र 82 लड़कें और 77 लड़कियां पास हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ परिणाम अच्छा आने से अधिकारी खुश हैं। परिणाम पिछले साल के लगभग बराबर है। बोर्ड की घोषणा के बाद परिणाम देखने को लेकर विद्यार्थियों सहित अध्यापक व अभिभावक भी उत्साहित व नर्वस रहे। सभी बेसर्बी से परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे। दोपहर बाद साइट पर विद्यार्थी परिणाम देख पाए। परिणाम के चलते निजी स्कूल शाम छह बजे खुले देखे गए।
पास होने पर विद्यार्थी मिठाई लेकर स्कूल पहुंचे और अध्यापकों के साथ इसकी खुशी मनाई। विद्यार्थियों ने प्राचार्य, अध्यापकों व सहपाठियों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। वहीं दूसरी तरफ परिणाम देखने में विद्यार्थियों को मशक्कत करनी पड़ी। चूंकि लोड ज्यादा होने के कारण साइट बेहद धीमी चली। इस दौरान एक रोल नंबर का परिणाम खोलने में 20 से 25 मिनट का समय लगा। हालांकि परिणाम देखने की सुविधा स्कूल में उपलब्ध थी। बावजूद इसके कंप्यूटर कैफे इत्यादि पर विद्यार्थियों की भीड़ देखने को मिली।

जिले का परिणाम अपेक्षाकृत शानदार रहा है। अभी पूरा परिणाम नहीं मिल पाया है। परिणाम की पूरी डिटेल आने के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी। पिछले साल जितना ही लगभग इस बार भी परिणाम रहा है। यह विद्यार्थियों की मेहनत व लगन का परिणाम है। इसके लिए सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों, अभिभावकों को बधाई हो। - सुमन बहमनी, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed