फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Half of the examinees were absent from the exam

Yamuna Nagar News: परीक्षा से आधे परीक्षार्थी अनुपस्थित

Sat, 27 Dec 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Half of the examinees were absent from the exam
सड़क सुरक्षा नियमों की परीक्षा देते विद्यार्थी। पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। विद्यालयों में करवाई जा रही सड़क सुरक्षा नियमों की परीक्षा में विद्यार्थी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। यही कारण है कि हर चरण में विद्यार्थियों की संख्या घटती जा रही है। शुक्रवार को सड़क सुरक्षा नियमों की परीक्षा करवाई गई। जिलास्तर पर करवाई गई इस परीक्षा में कुल 63 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। परंतु शुक्रवार को परीक्षा देने के लिए मात्र 36 ही पहुंचे और 27 अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में करवाई गई।
परीक्षा के लिए डीएसपी मुख्यालय कंवलजीत सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं, शिक्षा विभाग की ओर से एईओ संदीप गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया गया। परीक्षा के लिए एक ही केंद्र बनाया गया था। विद्यार्थी कम होने के कारण परीक्षा के बाद परिणाम भी जारी कर दिया गया। जिलास्तरीय परीक्षा में विभिन्न कक्षा स्तर पर 12 विजेता चुने गए हैं। यह विद्यार्थी अब राज्यस्तरीय पर होनी वाली परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा के बाद डीएसपी कंवलजीत सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से हरियाणा पुलिस और शिक्षा विभाग की ओर से संयुक्त प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत सभी विद्यालयों व महाविद्यालयों में सड़क सुरक्षा नियमों की परीक्षा करवाई जाती है।
विज्ञापन

पहले चरण में जिलेभर से 1,54,000 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिलास्तर पर केवल 63 ही पहुंच पाएं। परीक्षार्थियों की संख्या कम होने पर अधिकारियों ने कहा कि अभी विद्यालयों में परीक्षाएं चल रही हैं। वहीं, शुक्रवार को बुनियाद की परीक्षा भी थी। इस कारण इस चरण में विद्यार्थियों की संख्या कम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed