फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Half a dozen trains cancelled due to mega block

Yamuna Nagar News: मेगा ब्लॉक से आधा दर्जन गाड़ियां रद्द

Mon, 18 Nov 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 18 Nov 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Half a dozen trains cancelled due to mega block
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। ट्रैक की मम्मत के लिए रेलवे ने अमृतसर-लुधियाना रूट पर ब्लॉक लिया है। रेलवे ने इस ब्लॉक के लिए अमृतसर, जम्मूतवी, फिरोजपुर, सहारनपुर, दिल्ली रूट की कई गाड़ियां रद्द की हैं। रेलवे का यह ब्लॉक 28 नवंबर तक चलेगा।
ऐसे में रेलवे इस रूट की कई गाड़ियां का संचालन निर्धारित समय के लिए रोक दिया है। कई गाड़ियां आंशिक रूप से रद्द की गई है। इसके अलावा कई गाड़ियों का संचालन बीच के स्टेशन से किया जाएगा। ब्लॉक से यमुनानगर जगाधरी रेलवे की करीब आधा दर्जन गाड़ियां प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

गाड़ियां रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी झेलनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी कई दिन पहले आरक्षण करवाकर कंफर्म सीट वाले विद्यार्थियों को हो रही है। चूंकि ट्रेन रद्द होने से टिकट भी कैंसिल हो गई है और दूसरी गाड़ियों में सीट नहीं मिल रही है। वहीं रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक के चलते रेलवे ने अमृतसर से हरिद्वार जाने वाली गाड़ी संख्या 12053-54 जनशताब्दी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 25 से 27 नवंबर तक रद्द की है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 14681-82 जालंधर से नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 25 से 27 नवंबर तक रद्द की गई है। वहीं जम्मूतवी से बाड़मेर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14661-62 शालीमार एक्सप्रेस 15 से 29 नवंबर तक रद्द रहेगी।
इस दौरान गाड़ी संख्या 14662 एक्सप्रेस 15 से 26 नवंबर तक और गाड़ी संख्या 14661 एक्सप्रेस 18 से 29 नवंबर तक रद्द रहेगी। इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 18103 टाटानगर अमृतसर एक्सप्रेस 18, 20 और 25 नवंबर तक अंबाला से अमृतसर से रद्द रहेगी। जबकि गाड़ी संख्या 18104 अमृतसर टाटानगर एक्सप्रेस 20, 22 और 27 नवंबर को अंबाला से अमृतसर के बीच रहेगी। इस गाड़ी इन दिनों संचालन अंबाला से किया जाएगा।


यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर के लिए काम किया जा रहा है। इसके चलते साहनेवाल स्टेशन के पास ब्लॉक लिया गया है। कुछ गाड़ियां आंशिक व पूर्ण रूप से रद्द की गई हैं। मरम्मत पूरी होने पर निर्धारित शेड्यूल से गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। - एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed