फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gurvinder became the president of BJP Sadhaura Mandal

Yamuna Nagar News: गुरविंद्र बने भाजपा साढौरा मंडल के अध्यक्ष

Fri, 17 Jan 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Gurvinder became the president of BJP Sadhaura Mandal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। असगरपुर के गुरविंद्र चौधरी को सर्वसम्मति से भाजपा मंडल का नया अध्यक्ष चुना गया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश सपरा, पूर्व विधायक बलवंत सिंह व जिला परिषद के चेयरमैन रमेश चंद ठसका ने उनका अभिनंदन किया।
बैठक की शुरुआत में निवर्तमान मंडल अध्यक्ष पवन सैनी ने गुरविंद्र चौधरी के नाम का प्रस्ताव किया। जबकि नगरपालिका की चेयरपर्सन शालिनी शर्मा ने इसका अनुमोदन किया। जिलाध्यक्ष रमेश सपरा ने कहा कि भाजपा का संगठन पर्व अभियान का उद्देश्य पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करना है। इसके तहत युवाओं को संगठन का नेतृत्व प्रदान करके भविष्य की लीडरशिप तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने कहा कि संगठन पर्व के माध्यम से पार्टी नेतृत्व सुनिश्चित करना चाहता है कि भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की जड़ों से जुड़ा रहे और पार्टी को मजबूती प्रदान करे। शायद ही कोई पार्टी होगी, जो अपने आप को पूरी तरह से दोबारा तैयार कर रही हो। यह पार्टी के अंदर लोकतंत्र का नायाब उदाहरण है, जो भाजपा स्थापित करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद के चेयरमैन रमेश चंद ठसका ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक प्रजातांत्रिक राजनीतिक पार्टी है जिसमें भाजपा कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। भाजपा संगठन के आंतरिक चुनावों के माध्यम से योग्य व सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी जा रही है। इस दौरान जिला महासचिव सुरेंद्र बनकट, पूर्व जिलाध्यक्ष सुमंत जैन, अशोक शेरवाल, कुसुम शेरवाल, पंकज चुघ, कुलविंद्र सैनी, नवीन भसीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed