फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Guruji angry over wrong census duties, protests

Yamuna Nagar News: जनगणना में गलत ड्यूटियां लगाने पर गुरुजी नाराज, किया प्रदर्शन

Thu, 23 Apr 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 23 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Guruji angry over wrong census duties, protests
सीटीएम को ज्ञापन सौंपते हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के पदा​धिकारी। संवाद
जगाधरी। जनगणना में गलत ड्यूटियां लगाने के विरोध में शिक्षकों ने प्रदर्शन कर रोष जताया है। यह प्रर्दशन हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के बैनर तले हुआ। इसका नेतृत्व जिला प्रधान संजय कांबोज ने किया। संघ ने कहा कि जनगणना के लिए वर्तमान में दिए आदेश व्यावहारिक परिस्थितियों के अनुरूप नहीं हैं, इससे अध्यापकों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान संघ ने नगराधीश पीयूष गोयल को शिक्षकों की मांगों व समस्याओं का ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

संघ जिला प्रधान संजय कांबोज ने बताया कि अध्यापकों की ड्यूटियां उनके कार्यस्थल से काफी दूर क्षेत्रों में लगाई गई हैं, जबकि निर्देशानुसार यह कार्य विद्यालय समय के बाद किया जाना है। ऐसी स्थिति में दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर कार्य करना बेहद कठिन है। वहीं, मौसम विभाग ने हीट वेव्स की चेतावनी जारी की है, जिस कारण इससे और समस्या बड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की ड्यूटी उनके विद्यालय या निवास के नजदीक क्षेत्रों में लगाई जाए। उन्होंने कहा कि कई अध्यापक पहले से ही बीएलओ की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन पर जनगणना का अतिरिक्त कार्यभार डालने से कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होगी। उन पर मानसिक और शारीरिक दबाव बढ़ेगा। इसलिए बीएलओ ड्यूटी दे रहे अध्यापकों को जनगणना में न लगाया जाए। वहीं, उन्होंने कहा कि शिक्षकों की ड्यूटी बहुत दूर-दूर लगाई गई है। चनेटी के शिक्षकों की ड्यूटी औरंगाबाद में लगा रखी है। इन दोनों गांवों की दूरी 15 से 16 किलोमीटर दूर है। स्कूल के बाद शिक्षक इतनी दूर समय पर नहीं पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा संघ ने मोबाइल एप से जुड़ी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि जनगणना मोबाइल एप से करवाई जा रहा है, लेकिन जिन शिक्षकों के पास एंड्रॉयड 11.0 से कम वर्जन के मोबाइल हैं, उनमें एप नहीं काम कर रही है। इससे अध्यापकों पर नया मोबाइल खरीदने का अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि सरकार आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाए या कोई वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करे। वहीं, संघ ने कहा कि कुछ विद्यालयों में सभी अध्यापकों की जनगणना ड्यूटी लगा दी गई है, इससे शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा है। संघ ने जिला प्रशासन से मांग की है कि समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि जनगणना का कार्य सुचारु रूप से हो सके और अध्यापकों पर अनावश्यक दबाव न पड़े। इस दौरान सीटीएम ने उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान हरियाणा संस्कृत अध्यापक संघ राज्य प्रधान सतीश कांबोज, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ से राज्य उप प्रधान राकेश धनखड़, जिला कार्यकारिणी से वीरेंद्र कुमार, मनमोहन सिंह, राकेश, कपिल, वीरेंद्र सिंह, सूर्यबाला, पूनम, अमित शर्मा, हरी चरण, प्रवीण, त्रिलोक सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed