फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gurdwara Tenth Patshahi Sangat Playing Role of Corona Warriors

गुरुद्वारा दसवीं पातशाही संगत कोरोना योद्धाओं की निभा रहे भूमिका

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Gurdwara Tenth Patshahi Sangat Playing Role of Corona Warriors
लंगर वितरित करते समाजसेवी। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
विज्ञापन
बड़ा गुरुद्वारा दसवीं पातशाही हनुमान गेट जगाधरी में कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित लोगों की मदद कर रही है। पूर्व चेयरमैन सरदार अमरजीत सिंह मंगी व सरदार विचित्र सिंह ने बताया कि कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हरियाणा में लॉकडाउन लगने के बाद दसवीं पातशाही गुरुद्वारे में खाना तैयार करवा कर जरूरतमंद लोगों के घर-घर पहुंचाया गया। अब लॉकडाउन बढ़ाई के बाद गुरुद्वारे में प्रतिदिन 900 से 1000 लोगों के लिए खाना बनाया जाता है एवं सोशल डिस्टेंस को अपनाते हुए लोगों को वितरित किया जाता है। पूर्व चेयरमैन अमरजीत सिंह मंगी व विचित्र सिंह ने बताया कि खाना बनाने व वितरित करने का कार्य गुरूद्वारा संगत द्वारा निशुल्क किया जा रहा है। संगत के द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि यह खाने की सेवा लॉकडाउन तक चलती रहेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा लोगों को फेसमास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर समाजसेवी प्रदुमन सिंह लाड्डी व संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed