{"_id":"61d9dfe898e376462e7f3132","slug":"gurdev-was-killed-by-a-friend-in-enmity-yamuna-nagar-news-knl95446938","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में दोस्त ने ही की थी गुरदेव की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में दोस्त ने ही की थी गुरदेव की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छप्पर श्मशान घाट के पास खून से लथपथ कार में मिले अंबाला के गांव मनका निवासी गुरदेव की हत्या उसी के दो दोस्तों ने की थी।
सरस्वती नगर क्षेत्र की एक महिला को लेकर चार माह पहले गुरदेव के साथ इनका झगड़ा हुआ था। तभी से वे उससे रंजिश रखे हुए थे। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने वीरवार को फोन करके गुरदेव को बुलाया था। इसके बाद दोनों दोस्त गुरदेव के साथ उसकी कार में सवार हो गए। यहां श्मशान घाट के पास कार में बैठकर तीनों ने स्मैक पी। इसके बाद कार में ही पहले आरोपियों ने परने से गुरदेव का गला घोटा। इसके बाद उसके सिर में पाना मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद दोनों वहां से फरार हो गए थे। यह खुलासा सीआईए वन इंचार्ज राकेश मटोरिया व जांच अधिकारी गुरमेज सिंह ने गुरदेव के दोनों हत्यारोपियों को गिरफ़्तार करने के बाद किया। आरोपियों की पहचान अंबाला के गांव बीकमपुर निवासी प्रदीप सिंह गोगा (25) व विपिन कुमार (24) के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों से मृतक का मोबाइल बरामद किया जाएगा।
सीआईए वन इंचार्ज राकेश मटोरिया व जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर गुरमेज सिंह ने बताया कि मृतक गुरदेव व बीकमपुर निवासी प्रदीप काफी समय से अच्छे दोस्त थे। विवाद के बाद गुरदेव को उसके पिता ने घर से निकाल दिया था। इस दौरान गुरदेव का सरस्वती नगर की एक महिला के साथ दोस्ती हो गई। वह उससे शादी करना चाहता था। जिस पर महिला ने शादी से इंकार कर दिया था। इसको लेकर ही गुरदेव व प्रदीप के बीच विवाद हुआ। गुरदेव ने प्रदीप को महिला के सामने ही पीटा था। इसके बाद से ही प्रदीप की रंजिश बनी हुई थी। प्रदीप ने इस बारे में अपने दोस्त विपिन को बताया तो दोनों ने उसकी हत्या करने की योजना बनाई। तय योजना के अनुसार छह जनवरी को विपिन ने गुरदेव को फोन किया और प्रदीप के साथ समझौता कराने के बहाने बुलाया। उस समय गुरदेव अपनी बुआ के घर तलाकौर आया हुआ था। तलाकौर से गुरदेव कार में छप्पर पहुंचा। यहां श्मशान घाट के पास कार में बैठकर तीनों ने स्मैक पी। इसके बाद कार में पीछे बैठे विपिन ने गुरदेव का परने से गला घोंट दिया। वहीं, प्रदीप ने पाने से गुरदेव के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद दोनों वहां से अपनी बाइक पर बैठकर फरार हो गए थे। जाते समय आरोपी गुरदेव का मोबाइल भी अपने साथ ले गए थे।
छह जनवरी की शाम को थाना छप्पर में श्मशान घाट के पास आल्टो कार में गुरदेव का खून से लथपथ पड़ा शव मिला था। उसके सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। कार में खून फैला हुआ था। चालक की सीट पर ही उसका शव था। पास में ही खून से सना हुआ पाना पड़ा हुआ था। तब मृतक के पिता मनका निवासी सर्वजीत ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसका बेटा गुरदेव नाहन हाइड्रा चलाने का काम करता था। करीब दो साल पहले उसने घर में दस लाख रुपये चोरी कर लिए थे। जिसके बाद उसका लड़का गुरदेव उनसे अलग रह रहा था। वह घर भी नहीं आता था। अभी कुछ दिन पहले ही वह अपनी बुआ के पास गांव तलाकौर में आया था। वीरवार को उसके पास किसी जानकार का फोन आया। इसके बाद वह कार लेकर घर से चला गया। वीरवार देर शाम उन्हें पता चला कि उनके बेटे की हत्या हो गई है। छप्पर के श्मशान घाट के पास कार में उसका शव पड़ा है। मृतक के पास से उसका मोबाइल भी गायब मिला। तब छप्पर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
सीआईए वन इंचार्ज राकेश मटोरिया का कहना है कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मृतक के दोस्त थे। दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।