फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Guests of Rashtrapati Bhavan will drink Dharmbir machine's juice

राष्ट्रपति भवन के मेहमानों को धर्मबीर की मशीन का जूस मिलेगा

Fri, 23 May 2014 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Fri, 23 May 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
Guests of Rashtrapati Bhavan will drink Dharmbir machine's juice
रादौर। राष्ट्रपति भवन में आने वाले लोगों को अब गांव दामला के किसान धर्मबीर कांबोज की मशीन से निकला जूस पीने को मिलेगा।
विज्ञापन


 किसान धर्मबीर कांबोज ने बताया कि उनके पास राष्ट्रपति भवन से जूस निकालने की मशीन भेजने का ऑर्डर आया है और इन दिनों मशीन को तैयार करने का काम जोरों से चल रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जून महीने तक मशीन राष्ट्रपति भवन भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले वह खुद रोजगार की तलाश किया करता था लेकिन अब मल्टीपर्पस मशीन के माध्यम से लोगों को रोजगार दे रहा है।

किसान धर्मबीर कांबोज ने बताया कि उनकी मल्टीपर्पस मशीन सेब, एलोवीरा, तरबूज, खरबूजे सहित अन्य कई फलों का जूस निकाल देती है। उन्होंने बताया कि उनकी मशीन आम, आंवला और जामुन जैसे फलों के बीजों को भी नहीं तोड़ती। छोटी मशीन एक घंटे में लगभग 50 किलोग्राम और बड़ी मशीन एक घटे में करीब 150 किलो फलों को क्रश करके उसका जूस निकालती है। उन्होंने बताया कि उनकी मशीन फलों का जूस निकालने के साथ सोयाबीन से 150 लीटर दूध भी निकाल सकती है।
विज्ञापन


मशीन फलों के साथ-साथ गुलाब जल, धनिया, सौंफ, पुदिना का तेल और अर्क निकाला जा सकता है। किसान धर्मबीर कांबोज का कहना है कि एक मशीन पर एक साथ पांच व्यक्ति काम कर सकते है। गौरतलब है कि किसान धर्मबीर को मल्टीपर्पस मशीन बनाने पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रीय पुरस्कार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी किसान धर्मबीर को सम्मानित कर चुके है। सात मार्च 2013 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रतियोगिता में किसान धर्मबीर को पांच लाख रुपये का इनाम व प्रमाण पत्र दिया गया। इस प्रतियोगिता में करीब 1900 किसानों ने भाग लिया था। जिनमें से सिर्फ 64 लोगों को चुना गया। प्रतियोगिता में हरियाणा के गांव दामला के किसान धर्मबीर कांबोज प्रथम स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed