फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Guest teachers submitted a memorandum to MLA Akram Khan

Yamuna Nagar News: अतिथि अध्यापकों को विधायक अकरम खान को सौंपा ज्ञापन

Sun, 23 Aug 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Guest teachers submitted a memorandum to MLA Akram Khan
जगाधरी विधायक को ज्ञापन सौंपते अति​थि अध्यापक। संघ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। नियमित करने की मांग को लेकर अतिथि अध्यापकों ने शनिवार को जगाधरी विधायक अकरम खान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देकर अतिथि अध्यापकों ने उन्हें नियमित करने की आवाज विधानसभा में उठाने की विधायक से गुहार लगाई। यह प्रतिनिधिमंडल हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के जिला प्रधान रवींद्र सैनी के नेतृत्व में विधायक से मिला।
प्रधान रविन्द्र सैनी ने कहा कि अतिथि अध्यापक हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट में भी केस जीत चुके हैं। परंतु सरकार की ओर से अभी तक कोर्ट का फैसला लागू नहीं किया गया है। संघ राज्य कार्यकारिणी के संत कुमार ने अतिथि अध्यापकों को एकता के सूत्र में बंधकर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे मंडी गेट पहुंच कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

जिला महासचिव सुशील कुमार ने कहा कि अतिथि अध्यापक को सेवा देते 21 वर्ष हो गए हैं। अब उम्र के ऐसे पड़ाव पर हैं, जिनकी सर्विस बहुत कम बची है। ऐसे में सरकार से अपील हैं कि अतिथि अध्यापकों को जल्द से जल्द नियमित किया जाए। छछरौली खंड प्रधान राजेश उर्जनी ने कहा कि 12,000 गेस्ट टीचर को नियमित कर उनके परिवारों का भविष्य सुरक्षित किया जाए। इस दौरान कपिल कुमार, पवन कुमार, अनुराधा, जसबीर कौर, सुमेर चंद, सुमन लता, अंजू, उमा शर्मा, संजीव, पंकज खन्ना, विक्रम सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed