{"_id":"66a6b2f3189603186d0a300f","slug":"guest-teachers-gave-memorandum-to-agriculture-minister-and-mla-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-122823-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अतिथि अध्यापकों ने कृषि मंत्री और विधायक को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अतिथि अध्यापकों ने कृषि मंत्री और विधायक को दिया ज्ञापन
Mon, 29 Jul 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 29 Jul 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अतिथि अध्यापकों ने कृषि मंत्री कंवर पाल व हलका साढौरा विधायक रेनू बाला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नियमित करने, बेसिक व फुल डीए देने, समान काम समान वेतन देने सहित अन्य मांगों को पूरा कराने का अनुरोध किया गया।
अतिथि अध्यापकों ने कृषि मंत्री के आवास पर एकत्रित होकर भाजपा का घोषणा पत्र याद कराया, जिसमें कहा गया था कि प्रदेश में सरकार आते ही अतिथि अध्यापकों को नियमित किया जाएगा। संघ के कार्यकारिणी सदस्य रजनीश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पिछले 19 वर्षों से अतिथि अध्यापक अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने अतिथि अध्यापकों की नियमित करने की समेत अन्य मांगों को पूरा नहीं किया है।
सरकार की वादाखिलाफी से अतिथि अध्यापकों में भारी रोष पनप रहा है। अपनी मांगों को लेकर अतिथि अध्यापक आगामी चार अगस्त को करनाल में वादा निभाओ आक्रोश रैली निकालेंगे। रैली के माध्यम से अतिथि अध्यापक सरकार के प्रति रोष प्रकट कर प्रदेश सरकार को चेताने का कार्य करेंगे। इस मौके पर रिंपल, प्रियंका गोयल, नवनीत, निर्मल , सुमन, राजबीर व रामचंद्र आदि मौजूद रहे।