फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Green vihar

Yamuna Nagar News: ग्रीन विहार की समस्याओं को लेकर लोग तीन को करेंगे प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Green vihar
जगाधरी। ग्रीन विहार कॉलोनी की गलियों, नालियां, सीवरेज व बिजली की समस्याओं को लेकर लोगों की बैठक हुई। इसमें ग्रीन विहार की समस्याओं को लेकर लोग तीन मार्च को प्रदर्शन करेंगे।बैठक उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व में भूदेव, मनोहर यादव, विजय की ओर से बुलाई गई। जिसमें कॉलोनी के काफी लोगों ने भाग लिया। बैठक में मंडल प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल व कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल मुख्यातिथि व वक्ता रहे। इस दौरान लोगों ने कॉलोनी की समस्याओं के बारे मंडल पदाधिकारियों को बताया। उन्होंने कहा कि उनकी कॉलोनी में समस्याओं का अंबार है। न तो पक्की गलियां हैं और न ही नालियां है। सीवरेज लाइन न होने के कारण लोगों ने शौचालय के कच्चे गड्ढे बनाए हुए हैं। इसके लिए कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान ग्रीन विहार कॉलोनी अप्रूव्ड होती है और सुविधा देने के नाम पर अनअप्रूव्ड हो जाती है। इसे लेकर कॉलोनी के लोगों ने प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

यहां महेंद्र मित्तल ने कहा कि कॉलोनी की समस्याओं को लेकर तीन मार्च को लोगों के साथ मंडल सदस्य लघु सचिवालय में प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान लोगों की आवाज बुलंद कर डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें कॉलोनी की समस्याएं हल करवाने की मांग की जाए। यदि इसके बाद भी नगर निगम, जिला प्रशासन व सरकार नहीं जागती है तो सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा। यहां संजय मित्तल ने कहा कि सरकार व प्रशासन के दोहरे रवैये के कारण लोग मूल सुविधाओं से वंचित हैं। इस दौरान संजय मित्तल, संजीव गुप्ता, दीपक कपूर व अन्य मंडल पदाधिकारियों ने लोगों को संबोधित किया। बैठक में संजय, सोनू, सुनीता, अनस, रहमान, पंकज, शिकायत, राजेश, धीरज, अंकित, लवकुश, गीता, सुजाता, चांदनी, भूदेव, अकबर, निर्मला रानी, किरन सोनिया, सरफराज, गुरमीत सिंह, अरमान, सुलेमान, अंशु जाट, संजीव बंजारा, जयपाल सुफियान, हर्ष, जोगिंद्र सिंह सहित कॉलोनी से काफी संख्या में महिलाएं व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed