फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Grandmother and grandson dies after being hit by train in Yamunanagar of Haryana

दुखद हादसा: बंद फाटक पार कर रही दादी पटरी पर गिरी, पाेता उठाने दौड़ा ताे आ गई ट्रेन, चपेट में आने से दोनों की मौत

Tue, 15 Feb 2022 10:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 15 Feb 2022 10:26 PM IST
सार

हादसा यमुनानगर में पांसरा फाटक के पास हुआ। दोनों शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार फाटक बंद होने के कारण पाेते ने दादी को फाटक पर ही उतार दिया और बाइक को नीचे से क्रॉस कर दूसरी तरफ चला गया। इसी दौरान दादी पीछे-पीछे फाटक को पैदल क्रॉस कर रही थी तभी वह नीचे गिर गई।

विज्ञापन
Grandmother and grandson dies after being hit by train in Yamunanagar of Haryana
मामले की कार्रवाई करती जीआरपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में अंबाला-सहारनपुर रेलवे लाइन पर स्थित पांसरा फाटक पर देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से वर्षीय दादी व उसके पाेते की मौत हो गई। हादसे के बारे में जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर ट्रॉमा सेंटर के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। बुधवार सुबह दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम होगा। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक युवक भोपाल व उसकी बुजुर्ग दादी प्रेमो रामपुर खादर के रहने वाले थे। दोनों बाइक पर यमुनानगर की तरफ से पांसरा फाटक पर देर शाम पहुंचे, लेकिन फाटक बंद था। इस पर भोपाल ने बुजुर्ग को फाटक पर ही उतार दिया और बाइक को नीचे से क्रॉस कर दूसरी तरफ चला गया। इसी दौरान बुजुर्ग महिला प्रेमो भी पीछे-पीछे फाटक को पैदल क्रॉस कर रही थी तभी वह नीचे गिर गई।
विज्ञापन


इसी दौरान सहारनपुर की तरफ से तेज रफ्तार से इंस्पेक्शन ट्रेन आ रही थी। रेलवे लाइन के बीच में गिरी दादी प्रेमो को उठाने के लिए भोपाल तेजी से उस तरफ दौड़ा तो ट्रेन काफी नजदीक आ चुकी थी। इंस्पेक्शन ट्रेन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को जाना था उन्हेड़ी गांव 
उधर हादसे की सूचना मिलने के बाद गांव के लोग व रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि भोपाल अपनी दादी प्रेमो देवी को बाइक पर गांव उन्हेड़ी लेकर जा रहा था। चूंकि चार दिन बाद वहां उनके रिश्तेदार की शादी है।  

इंस्पेक्शन ट्रेन की चपेट में आने से दोनों युवक व बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। युवक के पास से एक आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। जब महिला रेलवे लाइन को क्रॉस कर रही थी तभी वह नीचे गिर गई। इस पर युवक उसे बचाने का प्रयास करने लगा तो वह भी चपेट में आ गया। शवों मोर्चरी में रखवा दिया गया है। -नरेंद्र प्रसाद, एसएचओ, जीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed