{"_id":"684874b8b179f44a630fa4a8","slug":"gram-panchayat-gave-rs-5100-to-seven-mothers-with-three-daughters-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-139173-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ग्राम पंचायत ने तीन बेटियों वाली सात माताओं को दिए 5100 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ग्राम पंचायत ने तीन बेटियों वाली सात माताओं को दिए 5100 रुपये
Tue, 10 Jun 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। ग्राम पंचायत व्यासपुर की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत तीसरी बेटी के जन्म पर माताओं को 5100 रुपये देकर किया सम्मानित किया गया। आयोजन मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ। इसमें कस्बे में तीसरी बेटी को जन्म देने वाली सात माताओं को पुरस्कृत किया गया।
सरपंच कीर्ति खुराना ने रूबि, रीटा देवी, शालू, काजल, रूपाली, अमिता व कनिका को 5100 रुपये की नकद राशि भेंट की। कीर्ति खुराना ने कहा कि व्यासपुर में कुछ समय पहले बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया था । इसके तहत कस्बे में जिस भी माता को तीसरी बेटी होगी, उसको ग्राम पंचायत बेटी के पालन पोषण के लिए 5100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मान करेंगी।
इसी क्रम में सात माताओं को सम्मानित किया गया। कीर्ति खुराना ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। सभी माताओं से अपील है कि बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाएं। मौके पर सरपंच प्रतिनिधी पंकुश खुराना, पंच डाॅ. सुभाष चंद्र, पंच अशोक धीमान, पंच संदीप उर्फ बंटी, पंच मोहित, लवली धीमान, पंच प्रवेश रानी, पंच सीमा रानी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता मौजूद रहे।