{"_id":"6681eef29e51e900e205dd25","slug":"graduate-applications-closed-first-cut-off-list-on-5th-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-121231-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्नातक के आवेदन बंद, पांच को पहली कट ऑफ लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्नातक के आवेदन बंद, पांच को पहली कट ऑफ लिस्ट
Mon, 01 Jul 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। स्नातक कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए आवेदन बंद हो गए हैं। रविवार को आवेदन करने का अंतिम दिन रहा। आवेदन के बाद अब दाखिला प्रक्रिया के प्रथम चरण के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट पांच जुलाई को जारी की जाएगी। जिले के सरकारी, एडेडे व निजी कॉलेजों की 9000 सीटों के लिए करीब 12500 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने आवेदन के लिए पांच दिन बढ़ा दिए थे। इस पर आवेदन अंतिम तिथि 30 जून कर दी गई थी। आवेदन से चूके विद्यार्थी रविवार को अंतिम दिन होने के कारण इसमें व्यस्त दिखे। इस दौरान शहर, कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों के साइबर कैफे, कंप्यूटर सेंटर्स पर विद्यार्थियों ने पहुंचकर आवेदन किया।
वहीं निदेशालय ने दाखिला प्रक्रिया के शेड्यूल में थोड़ा सा बदलाव किया है। बदलाव के बाद अब पहली मेरिट लिस्ट तीन जुलाई को जारी नहीं की जाएगी। नए शेड्यूल के अनुसार पहली फाइनल मेरिट लिस्ट पांच जुलाई को जारी की जाएगी। यूजी कोर्स की दाखिला प्रक्रिया पूरे माह चलेगी। तीन चरणों में दाखिला प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन
अंतिम चरण ओपन काउंसलिंग का होगा। जिसमें पहली व दूसरी सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को प्राथमिकता मिलेगी। दाखिला प्रक्रिया 30 जुलाई तक चलेगी। संभावना है कि जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
नए शेड्यूल के अनुसार अब दो के बजाए चार जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। फाइनल मेरिट लिस्ट पांच जुलाई को जारी की जाएगी। लिस्ट जारी होने के साथ पहले चरण की काउंसलिंग होगी। नौ जुलाई तक मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी और फीस जमा करने का अंतिम दिन होगा। इसके बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया 10 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल लिस्ट जारी करने के साथ शुरू हो जाएगी।
फाइनल लिस्ट 11 जुलाई को जारी की जाएगी। इसके साथ काउंसलिंग शुरू हो जाएगी और 13 जुलाई तक मूल दस्तावेजों की जांच के साथ फीस जमा की जाएगी। वहीं 16 जुलाई पहली व दूसरी लिस्ट से चूक गए विद्यार्थियों की काउंसलिंग होगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए 17 जुलाई को दोबारा पोर्टल खुलेगा। इसके बाद 17 से 23 जुलाई तक शेष सीटों के लिए लेट फीस के साथ काउंसलिंग होगी। वहीं 24 से 30 जुलाई अन्य शेष सीटों के लिए काउंसलिंग की जाएगी।
वर्जन
यूजी कोर्स के दाखिला आवेदन समाप्त हो गए हैं। अब दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। निदेशालय ने शेड्यूल में मामूली बदलाव किया गया है। अब प्रक्रिया दो दिन की देरी से शुरू होगी। नए शेड्यूल के अनुसार पांच जुलाई को पहली लिस्ट जारी की जाएगी। - संजीव कुमार, कार्यवाहक प्राचार्य राजकीय कॉलेज।