फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Grabbed millions in the name of investment

Yamuna Nagar News: निवेश के नाम पर लाखों हड़पे

Tue, 01 Apr 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 01 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Grabbed millions in the name of investment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्टॉक मार्केट में निवेश करने के नाम पर जम्मू कालोनी निवासी मुकेश कुमार से आठ लाख 61 हजार रुपये ठग लिए गए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जम्मू कालोनी निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह निजी नौकरी करता है। 13 दिसंबर 2024 को फेसबुक पर स्टॉक ट्रेडिंग का एक विज्ञापन देखा। जब उसे खोला तो वह सीधा वाट्सएप पर लेकर गया। जहां से वाट्सएप ग्रुप एसएमसी ग्लोबर सिक्योरिटी वीआईपी में जुड़ गया। इस ग्रुप में हर रोज स्टॉक मार्केट के बारे में टिप्स दिए जाते। जब उनसे बातचीत की तो उन्होंने अलग से एसएमसी नोटिफिकेशन नाम के ग्रुप में एड कर लिया।
विज्ञापन

बैंक खाता, पैन कार्ड आदि की डिटेल ली। यह डिटेल वाट्सएप पर भेज दी। 19 दिसंबर को एप पर एक लिंक भेजा गया। जिसके बाद एसएमसी एप्लीकेशन का पेज खुला। अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन किया। एक ओटीपी भी आया। जिसके बाद दस हजार रुपये का स्टॉक खरीदने को बोला कहा। एप पर दिए अकाउंट नंबर पर यह पेमेंट कर दी। इसके बाद एसएमसी एप्लीकेशन पर प्रॉफिट के 996 रुपये दिखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कहा गया कि यदि ब्लॉक डील में रुपये निवेश करोगे तो 40 प्रतिशत तक लाभ होगा। इस तरह से ठगों के जाल में फंसकर अलग-अलग कर रुपये निवेश कर दिए। एप्लीकेशन पर आठ लाख 61 हजार रुपये निवेश किए थे। लाभ सहित 17 लाख पांच हजार रुपये दिखते रहे। जब इस राशि को निकालने लगा तो दस प्रतिशत बतौर कमीशन के रूप में 93 हजार 773 रुपये जमा कराने को कहा गया। यह रुपये भी उनके पास जमा करा दिए गए।

इसके बाद जब रुपये निकालने लगा तो वह नहीं निकले। बाद में अलग-अलग टैक्स बताकर लगभग डेढ़ लाख रुपये मांगे गए। बाद में कंपनी में दिल्ली पूसा रोड स्थित कार्यालय में गया तो वहां पता लगा कि इस नाम का गलत इस्तेमाल कर धोखाधड़ी की जा रही है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed