{"_id":"627c0f6e5e7add2c5846020e","slug":"government-will-make-law-for-drug-de-addiction-yamuna-nagar-news-knl1078803103","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान पुण्य का कार्य, रक्तदान के लिए समाज के लोग आगे आएं : बंडारू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान पुण्य का कार्य, रक्तदान के लिए समाज के लोग आगे आएं : बंडारू
विज्ञापन
राज्यपाल रेडक्रास सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल, बोले-रक्तदान के लिए समाज के लोग आगे आएं
यमुनानगर। नशा मुक्ति के लिए सरकार कानून बनाएगी और इसी कानून के तहत नशे का निवारण किया जाएगा। इसके लिए प्रयास चल रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू कश्मीर में भी नशे से मुक्ति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, बुधवार को मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। युवाओं को स्कूल, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में नशा मुक्ति के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि नशा दो तरीके से रोका जा सकता है। एक कानून से और एक जागरुकता से। इसके लिए सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। प्रदेश को नशा मुक्त बनाना सरकार का सपना है जिसको लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके पूर्व राज्यपाल रेडक्रास की तरफ से रेडक्रास भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुण्य कार्य है, जो मनुष्य के जीवन को बचा सकता है। रक्त केवल मनुष्य से ही उपलब्ध हो सकता है। इस रक्तदान के पुण्य कार्य के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए ताकि किसी भी जरुरतमंद की जरुरत को पूरा किया जा सके।
राज्यपाल ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका हौसला बढ़ाया और 40 महिलाओं और पुरुषों को हाईजीन किट वितरित की। शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। समारोह में डीसी पार्थ गुप्ता ने महामहिम राज्यपाल को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल जिले में कई कार्यक्रम में शामिल हुए और कलेसर जंगल का भ्रमण भी किया। इस मौके पर हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड चेयरमैन रोजी मलिक आनंद, अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह, एसडीएम जगाधरी सुशील कुमार, रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश सचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल, रेडक्रास सोसायटी की वाइस चेयरमैन सुषमा गुप्ता, राज्यपाल के संयुक्त सचिव अमरजीत सिंह, जिला रेडक्रास सचिव डॉ. सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाक्स
फोटो - 21
मेयर ने खुद गाड़ी चलाकर राज्यपाल को कलेसर वन्य क्षेत्र में घुमाया
यमुनानगर। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बुधवार को जिले में पहुंचे। यहां पहुंचने पर मेयर मदन चौहान, डीसी पार्थ गुप्ता व अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। मेयर मदन चौहान ने बाल कुंज छछरौली का राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ दौरा किया और वहां के बच्चों को मिठाइयां वितरित की। बालकुंज का दौरा करने के बाद राज्यपाल हथिनी कुंड बैराज पहुंचे। यहां से राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय अपनी गाड़ी छोड़ मेयर मदन चौहान की गाड़ी में अगली सीट पर सवार हो गए। पीछे वाली सीट पर डीसी पार्थ गुप्ता व एडीसी एवं निगम आयुक्त आयुष सिन्हा बैठे। इस दौरान मेयर मदन चौहान ने खुद गाड़ी चलाकर राज्यपाल को हथिनी कुंड बैराज व कलेसर वन्य क्षेत्र में घुमाया। इस दौरान राज्यपाल की गाड़ियों का काफिला उनके पीछे पीछे था। उन्होंने कलेसर वन्य क्षेत्र के साथ साथ उन्होंने कलेसर नेशनल पार्क और अन्य स्थानों का भ्रमण किया। मेयर ने बताया कि कलेसर जंगल 11570 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। वन क्षेत्र में सील, खैर, शीशम, तून, सेन और आमला आदि के पेड़ लगे हुए है। जंगल में हाथी, तेंदुआ, हिरण, बारहसिंगा, जंगली बिलाव, लंगूर समेत अन्य कई तरह के जंगली जानवर मौजूद हैं। कलेसर वन्य क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद राज्यपाल ने आदिबद्री मंदिर के लिए रवाना हो गए।