फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Government should stop getting teachers to do non-teaching work

Yamuna Nagar News: अध्यापकों से गैर शिक्षण कार्य करवाना बंद करे सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:53 AM IST
विज्ञापन
Government should stop getting teachers to do non-teaching work
जगाधरी। लघु सचिवालय के सामने अनाजमंडी में चल अध्यापकों की भूख हड़ताल 135वें दिन भी जारी रही। अध्यापकों की भूख हड़ताल 23 अप्रैल से चल रही है। इस दौरान भूख हड़ताल का नेतृत्व भिवानी से राज्य महासचिव प्रभु सिंह ने किया। जबकि उनके साथ अनिल सैनी, अजय कुमार पुनिया, सुरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन

अनशन के दौरान अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठन नेता अमरीक सिंह, वीरेंद्र कुमार, राकेश धनखड़, संजय कांबोज ने मालाएं पहनाकर साथियों को अनशन पर बैठाया। इस दौरान प्रभु सिंह ने कहा कि अध्यापकों के पदों की स्वीकृति विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर की जाती है और नियुक्तियां भी केवल पढ़ाने के लिए की जाती है, अब अध्यापकों से पढ़ाई के अलावा अन्य काम करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के दिनों में अध्यापकों को कभी मतदाता सूची, पीपीपी वेरिफिकेशन, आधार अपडेट, पशु गणना, आर्थिक सर्वे, ऑनलाइन कार्य, आरटीआई जवाब, बाढ़ राहत इत्यादि सहित तमाम गैर शैक्षणिक कार्यों में उलझा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed