फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Government should regularize all temporary employees: CITU

सरकार सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें : सीटू

Fri, 16 Jan 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 16 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Government should regularize all temporary employees: CITU
नारायणगढ़ के सामुदायिक केंद्र में बैठक के दौरान यूनियन पदा​​धिकारी व सदस्य। प्रवक्ता
नारायणगढ़। सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन- सीटू से संबद्ध ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की आम सभा सामुदायिक केंद्र में हुई। प्रधान निर्मल सिंह ने बैठक का नेतृत्व और संचालन जिला सचिव रोहताश ने किया। बैठक को ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान बसाऊ राम व हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा के राज्य उप प्रधान बाबू राम संबोधित किया।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय ने 31 दिसंबर 2025 को कच्चे कर्मचारियों की सेवाएं रेगुलर करने का अहम फैसला दिया है। इसमें न्यायालय ने जहां साल 1993, 1996, 2003 व 2006 की नियमितीकरण योजना के तहत कच्चे कर्मियों की सेवाएं नियमित करने के आदेश दिए गए हैं, वहीं इसमें दस साल की सेवा पूरी करने वाले सभी कच्चे कर्मियों की सेवाएं नियमित करने का भी स्पष्ट उल्लेख किया गया है। कोर्ट का यह फैसला स्वागत योग्य है। इसलिए इसको जल्द लागू करवाने के लिए 19 जनवरी को ग्रामीण सफाई कर्मी, चौकीदार व वन मजदूर समेत सभी विभागों में काम करने वाले कच्चे कर्मचारी मिलकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त महोदय अंबाला को देंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed