फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Government Secondary School of Rampur Araiyan got the title of Sundar School

रामपुर अराइयां के राजकीय माध्यमिक विद्यालय को मिला सुंदर स्कूल का खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Government Secondary School of Rampur Araiyan got the title of Sundar School
साढौरा। किसी स्कूल की पहचान उस विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों से होती है। यदि विद्यालय के मुक्तांगन में सफाई के साथ बच्चों में अनुशासन भी नजर आए तो वह स्कूल सफलता की नई इबारत लिखता है। गांव रामपुर अराइयां के राजकीय माध्यमिक विद्यालय को सीएम सुंदरीकरण के तहत खंड स्तर पर पहला स्थान मिला है। ऐसे में स्कूल को सुंदर खिताब से नवाजा गया है। जिले में सुंदर स्कूल के लिए प्रथम स्थान पर मिलने पर एक लाख रुपये का पुरस्कार शिक्षा विभाग द्वारा भी दिया गया है।
विज्ञापन

डीडीओ विनोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गत वर्ष आवेदन किया था। इसके बाद स्कूल में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा गया। यही नहीं स्कूल में विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने के साथ ही सभी सुविधाएं मुहैया करवाई गईं। स्कूल मेें शैक्षणिक गतिविधियां बेहतर तरीके से चलाने और विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास की तरफ भी ध्यान दिया जाता है। शिक्षा विभाग द्वारा गठित कमेटी ने निरीक्षण करने के बाद साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं के आधार पर अंक दिए थे। इसमें स्कूल को जिले में प्रथम स्थान मिला है।
विज्ञापन

बाक्स
सुंदरीकरण के लिए मानदंड का रखा जाता है ख्याल
विनोद बताते हैं कि सीएम सुंदरीकरण के जो मानदंड होते हैं उनके अनुरूप स्कूल स्टाफ की टीम बनाकर अधिकारियों के दिशा निर्देश से स्कूल में बेहतर कार्य किए जाते हैं जिनके परिणाम सबके सामने होते हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है। वह जो तय कर लेते हैं उसे पाते हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल को मिली इनामी राशि विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक विकास व स्कूल के सुंदरीकरण के कार्य पर खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्कूल को सुंदर बनाने व बेहतर रखरखाव में स्टाफ सदस्य बलविंद्र सिंह, वीणा वर्मा, माया कुमारी, संजय कुमार, अंग्रेजो देवी, मोहिंद्र कुमार, बलराज सिंह आदि का विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed