फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Government school girls will showcase their talent at the state level

Yamuna Nagar News: प्रदेशस्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगीं राजकीय स्कूल की छात्राएं

Sun, 24 Nov 2024 04:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 24 Nov 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Government school girls will showcase their talent at the state level
जगाधरी। राष्ट्रीय युवा महोत्सव की प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में जिले के युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रदेशस्तरीय उत्सव के लिए जिले से एकल व समूह दस विधाओं में करीब 20 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। वहीं, इस बार सरकारी स्कूल की लड़कियां भी प्रदेशस्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगी। चूंकि प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता के लिए पुरानी सब्जी मंडी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शिवानी ग्रुप का चयन समूह लोक नृत्य में हुआ है। इसके अलावा राजकीय आईटीआई छछरौली का नितिन सोलो लोक नृत्य में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय युवा महोत्सव की जिलास्तरीय प्रतियोगिता में सरकारी संस्थानों के विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। जिलास्तर के प्रथम विजेता अब प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले का नाम रोशन करेंगे। यह जिलास्तरीय प्रतियोगिता 21 व 22 नवंबर को राजकीय आईटीआई और डीएवी गर्ल्स काॅलेज में करवाई गई थी। जिसमें जिलेभर से करीब 600 विद्यार्थियों व युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में कुल दस विधाएं शामिल की गई थीं। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान पाने वाले युवाओं का चयन स्टेट लेवल पर जाएंगे। इन दस विधाओं में करीब 20 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। इस प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता के विजेता 12 से 16 जनवरी को नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। बता दें कि यह महोत्सव स्वामी विवेकानंद की जयंती पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से करवाया जा रहा है। राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, केंद्रीय मंत्री विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
जिलास्तर पर इन युवाओं ने पाया स्थान

जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए 378 आवेदन किए गए थे। जिसमें करीब 600 युवाओं व विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस दौरान समूह लोक गीत में जन्नत ग्रुप ने पहला स्थान पाया। जबकि साहिल ग्रुप दूसरे व कुलविंद्र ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। लोक गीत सोलो में महरूम ने पहला, जन्नत ने दूसरा और हिना ने तीसरा स्थान पाया। समूह लोक नृत्य में पुरानी सब्जी मंडल स्कूल का शिवानी ग्रुप प्रथम रहा। वहीं, दूसरे स्थान पर लक्ष्मी ग्रुप व रूबी ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह सोलो लोक नृत्य में राजकीय आईटीआई छछरौली के नितिन ने पहला स्थान पाया। जबकि दूसरे स्थान पर शिवानी और तीसरे स्थान पर वैशाली रही।
विज्ञान प्रदर्शनी में यश्विन प्रथम, संयम द्वितीय और पार्थ कांबोज तृतीय रहा। वहीं, विज्ञान प्रदर्शनी समूह में ग्रेसी ग्रुप प्रथम, कार्तिक द्वितीय और आदित्य तृतीय रहा। फोटोग्राफी में रवि प्रथम, उदित द्वितीय और केशव तृतीय रहा। हैंडक्राफ्ट में शालिनी पहले, सुलोचना दूसरे और प्राची तीसरे स्थान पर रही। पेंटिंग में रोहन प्रथम, साहिल द्वितीय और आकाश तृतीय रहा। भाषण प्रतियोगिता में खुशी प्रथम, विक्रमजीत द्वितीय और शशि गाबा तृतीय रही। काव्य पाठ में समीक्षा वर्मा प्रथम, राधिका द्वितीय और मनीष तृतीय रहा। कहानी लेखन में गुरप्रीत कौर ने पहला, अंशिका ने दूसरा और शुभम ने तीसरा स्थान पाया।


----------

प्रदेशस्तर पर यह करेंगे प्रदर्शन

राष्ट्रीय युवा महोत्सव की प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में जिलास्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले विजेता भाग लेंगे। इस दौरान समूह लोक नृत्य में पुरानी सब्जी मंडी स्कूल का शिवानी ग्रुप प्रदर्शन करेगा। जबकि एकल लोक नृत्य राजकीय आईटीआई का नितिन प्रदर्शन करेगा। इसी तरह लोक गीत समूह में जन्नत ग्रुप, लोक गीत सोलो में महरूम का नाम चयनित किया गया है। कहानी लेखन में गुरप्रीत कौर, काव्य पाठ में समीक्षा वर्मा, पेंटिंग में रोहण, भाषण में खुशी, फोटोग्राफी में रवि, विज्ञान प्रदर्शनी में यश्विन व ग्रेसी ग्रुप भाग लेगा।

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed