फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Government is dealing a blow to fundamental rights: Devendra

सरकार मौलिक अधिकारों पर कर रही कुठाराघात : देवेंद्र

Tue, 25 Aug 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 25 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Government is dealing a blow to fundamental rights: Devendra
यमुनानगर में पत्रकारों से बात करते कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कांग्रेस के जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस यमुनानगर में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया। उन्होंने गुरुग्राम में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस पदाधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों की निंदा करते हुए सरकार से उन्हें तुरंत वापस लेने की मांग की।
देवेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पदाधिकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रोष जताने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने न तो किसी नियम का उल्लंघन किया और न ही पुलिस के साथ अभद्रता की। इसके बावजूद उनके खिलाफ मामले दर्ज करना तानाशाही रवैये को दर्शाता है। उन्होंने सवाल किया कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना क्या अपराध है?
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के साथ हुई कथित ज्यादती इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी दबाव में आने वाले नहीं हैं। युवा कांग्रेस की प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष सोमिल संधू ने कहा कि युवाओं के साथ हो रही ज्यादती भाजपा सरकार के लिए भारी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के युवाओं में सरकार के खिलाफ आक्रोश है और भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। इस मौके पर निलय सैनी, रविंद्र बबलू, प्रबल जोशी, महबूब गुर्जर, सत्यवान गहलोत, जितेंद्र नरवाल, साहुल चौधरी, प्रियंका, अजय जोगी, प्रदीप कुमार, रविश पप्पू बल्लेवाला और राजेंद्र वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed