{"_id":"6248b3b9cc2fed04322fbab8","slug":"government-fees-of-2-45-crores-not-deposited-after-taking-contracts-drank-alcohol-on-loan-of-52-lakhs-yamuna-nagar-news-knl103719257","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके लेने के बाद जमा नहीं करवाई 2.45 करोड़ की सरकारी फीस, 52 लाख की उधार में पी ली शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके लेने के बाद जमा नहीं करवाई 2.45 करोड़ की सरकारी फीस, 52 लाख की उधार में पी ली शराब
विज्ञापन
यमुनानगर। शराब ठेके के 2.45 करोड़ रुपये की सरकारी फीस जमा नहीं कराने और 52 लाख रुपये की उधार शराब लेने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने मैसर्स यमुना इंटरप्राइजेज से शराब ठेके संचालित करने के लिए मांगे थे। साथ ही सरकारी फीस खुद जमा करने की बात कही थी। यही नहीं ठेका संचालित करने के लिए आरोपी उधार में शराब भी लेते रहे। बाद में पैसे मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मैसर्स यमुना इंटरप्राइजेज के संचालक अमरनाथ की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी में कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव नाचरौन निवासी अमरनाथ ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने और बदरपुर निवासी प्रवीण कुमार ने मैसर्स यमुना इंटरप्राइजेज के नाम से कंपनी बनाई हुई है। उनकी कंपनी ने 2019-20 के लिए जिले में शराब के ठेके लिए हुए थे। इस दौरान जोन नंबर सात का भी उनकी कंपनी ने खुली बोली में ठेका लिया था। जोन नंबर सात में बुड़िया चौक, चनेटी, परवालों, बुड़िया, घोड़ो पीपली व अग्रसेन चौक के ठेके शामिल थे। जब गांव फतेहपुर निवासी कुलदीप, जिला करनाल के गांव चोरपुरा निवासी नरेश, माली माजरा निवासी शिवकुमार और खुर्दबन निवासी मनोज को इस बारे में पता चला तो उन्होंने उनसे संपर्क किया। आरोपियों ने उन्हें कहा कि यह शराब के ठेके उन्हें चलाने के लिए दे दें। वह एक्साइज डिपार्टमेंट में सिक्योरिटी के तौर पर अपनी प्रॉपर्टी की गारंटी दे देंगे। इसके साथ ही वह सरकारी फीस भी एक्साइज विभाग में जमा करवा देंगे। आरोपियों ने कहा कि वह इन शराब के ठेकों के लिए आपके देसी शराब ठेके व गोदाम से शराब लेते रहेंगे और शराब के पैसे अदा करते रहेंगे। इससे वह आरोपियों की बातों में आ गए। उन्होंने आरोपियों को जोन 7 के ठेके चलाने के लिए दे दिए। इसके बाद आरोपी शराब के ठेके चलाने लगे। उन्होंने बताया कि आरोपी कभी-कभी देसी शराब ठेके व गोदाम से उधार में शराब ले जाते, जिससे उनकी तरफ उधार के 52 लाख रुपये हो गए। इसके साथ ही आरोपियों ने दो करोड़ 45 लाख रुपये की सरकारी फीस भी जमा नहीं करवाई। फीस जमा न होने पर अब विभाग द्वारा उनके पास नोटिस भेजे जा रहे हैं। जब उन्होंने इस बारे में आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने दो करोड़ 45 लाख की सरकारी फीस व उधार में ली गई शराब के 52 लाख रुपये देने से मना कर दिया। साथ ही पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। परेशान होकर उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक खुशबीर सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर चार आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।