{"_id":"678566b729773ab33803e017","slug":"government-departments-should-make-arrangements-for-fire-prevention-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-131461-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आग से बचाव के इंतजाम करें सरकारी विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आग से बचाव के इंतजाम करें सरकारी विभाग
Tue, 14 Jan 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सरकारी भवनों में आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं हैं। हाल ही में हुए एक सर्वे में यह खुलासा हुआ है। इस पर यमुनानगर के सभी सरकारी विभागों को आग से बचाव के इंतजाम करने के लिए एक माह का समय दिया है। दमकल विभाग ने सभी विभागों को इसके लिए पत्र भी जारी किए हैं।
हाल ही में प्रदेश सरकार के निर्देश पर सभी सरकारी बिल्डिंग, कोचिंग सेंटर और अस्पतालों में आग से बचाव के इंतजामों का सर्वे किया कराया गया था। यमुनानगर-जगाधरी दमकल विभाग की ओर से जिले में 34 से अधिक सरकारी बिल्डिंगों का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की थी। अ विभागों के कार्यालयों में प्रयोग की जा रही इन बिल्डिंगों में आग से बचाव के इंतजाम नहीं मिले थे।
सभी की एक सूची तैयार कर दमकल विभाग ने रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी थी। इसके साथ ही सभी विभागों को अपने अपने अधिकार क्षेत्र की बिल्डिंगों में आग बुझाने के इंतजाम करने के लिए पत्र जारी किए गए थे। सभी को एक माह का समय दिया गया है। एक माह में यदि आग बुझाने के इंतजाम पूरे नहीं किए गए तो संबंधित की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएग।
विज्ञापन
एफएसओ नरेंद्र राणा ने बताया कि मुख्यालय के आदेश पर सरकारी बिल्डिंगों में आग बुझाने के इंतजाम की जांच की गई थी। यमुनानगर सेंटर से 34 बिल्डिंगों को सर्वे किया गया। ज्यादातर में आग बुझाने के इंतजाम नहीं मिले। ऐसे में सभी को पत्र लिखकर एक माह में आग से बचाव के इतंजाम करने को कहा गया है।