फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Got the gift of two roads and a bridge

Yamuna Nagar News: दो सड़कों और पुल की मिली सौगात

Fri, 09 Aug 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 09 Aug 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Got the gift of two roads and a bridge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हाफिजपुर से बाक्करवाला सड़क निर्माण की मांग पूरी हो गई है। करीब 2.10 करोड़ से बनी इस सड़क का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने किया। वहीं गांव खिलौवाला से बनियावाला सड़क व पुल और भंगेड़ी बागपत सड़क की सौगात भी लोगों को मिली है। दोनों सड़कों व पुल का 8.58 करोड़ रुपये से निर्माण करवाया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कार्यक्रम के दौरान हाफिजपुर बाक्करवाला सड़क का उद्घाटन व खिलौवाला बनियावाला सड़क निर्माण का शुभारंभ किया। इन सड़कों निर्माण से क्षेत्र के 25 हजार से ज्यादा लोगों को सीधा लाभ होगा। इससे लोगों की आवाजाही आसान हो जाएगी। काफी समय से लोग इन कार्यों के लिए आवाज उठा रहे थे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कहा कि गांवों में भी लोगों को शहरी तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर किया जा रहा है। गांवों में पक्की सड़कें, गलिया, नालियां, स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड, सामुदायिक केंद्र, अस्पतालों का निर्माण करवाया गया है। मंत्री ने कहा कि सरकार के विकास कार्यों के कारण अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। मंत्री ने अपने कार्यकाल में करवाए कार्यों के बारे बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि प्रतापनगर में आईटीआई, सब तहसील, बस स्टैंड, छछरौली सरकारी कॉलेज का भवन अपग्रेड, सरकारी स्कूलों के नए भवन, दर्जनों कॉलोनियां अप्रूव्ड, पुलों का निर्माण, नालियों, गलियों, सड़कों, धर्मशालाओं, आंबेडकर भवन इत्यादि कार्य करवाए जा चुके हैं। इस दौरान भाजपा नेता कैलाश शर्मा, बलविंद्र चेयरमैन, हाफिजपुर सरपंच इकबाल, राजीव कुमार रिंकू, मान सिंह, जरनैल सिंह, करनैल सिंह, नरेश कुमार, तिहम्मो सरपंच जसवंत सिंह, कर्ण सिंह सैनी, जयपाल सिंह, बाक्करवाला सरपंच जीतराम, खिलौवाला सरपंच रजत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed