फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Goods worth thousands were stolen by breaking the glass of a car parked in the street

Yamuna Nagar News: गली में खड़ी कार के शीशे तोड़ चुराया हजारों का सामान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Goods worth thousands were stolen by breaking the glass of a car parked in the street
ममीदी गांव में गली में खड़ी कार के शीशे तोड़ चोरों ने एफएम, स्पीकर, जैक व टायर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। आरोप है कि चोरी को क्षेत्र में स्मैक पीने का धंधा करने वालों ने अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ममीदी निवासी उपकार सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब दस बजे उसने अपनी कार को घर के बाहर गली में खड़ा किया था। इसके बाद वह घर पर खाना खाकर सो गया। सुबह जब वह उठा तो उसने देखा कि उसकी कार का शीशा टूटा हुआ था। सीटों पर कांच बिखरा हुआ था। कार का एफएम, स्पीकर व अन्य सामान गायब था। इसके अलावा कार की डिग्गी से जैक व टायर भी गायब था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। उपकार सिंह का कहना है कि क्षेत्र में स्मैक पीने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है। जिनसे पूरे गांव के लोग परेशान है। आरोप है कि उसकी कार में चोरी स्मैक पीने वालों ने की है। पुलिस स्मैक पीने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed