फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Goods worth lakhs stolen from three houses and DEEO office

Yamuna Nagar News: तीन घरों व डीईईओ ऑफिस से लाखों का सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen from three houses and DEEO office
चोरों ने तीन घरों व डीईईओ ऑफिस से लाखों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने चारों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्गा गार्डन निवासी अशोक कुमार ने सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 मई को वो और उसकी पत्नी नीलम डेरा ब्यास पंजाब में सत्संग में गए थे। देर शाम जब वे वहां से पहुंचे तो उनके घर के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी। जिसका लॉकर टूटा हुआ था। जांच करने पर अलमारी के अंदर से 40 हजार रुपये की नकदी, दो सोने की अंगुठियां, एक जोड़ी बालियां, दो जोड़ी टॉप्स, चांदी के बर्तन, जेवर, सिक्के, कड़े आदि सामान गायब था। चोरी हुए सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये थी। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 17 निवासी राकेश ने सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डीईईओ ऑफिस में कार्यरत हूं। कार्यालय में कोई चोरी नहीं है। रोज की तरह देर शाम वह कार्यालय बंद करके घर चले गए थे। सुबह जब पहुंचे तो कार्यालय का ताला टूटा हुआ था। अंदर से इनवर्टर व दो बैटरी गायब थी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, विश्वकर्मा मोहल्ला गली नंबर छह निवासी राजेश ने बताया कि वह सिलाई का काम करता है। 27 मई को वह अपने परिवार समेत पंजाब के रूपनगर में अपने काम से गए थे। जाते समय वह मकान को ताला लगाकर गए थे। देर शाम उनके पड़ोसी ने उन्हें सूचना दी कि घर के ताले टूटे हुए है। जिसके बाद वह देर रात घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली थी। अलमारी के अंदर से एक सोने का सेट, छह हजार रुपये व अन्य सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गुलाब नगर निवासी मोहित ने बताया कि वह प्लाईवुड बाइक रिपेयर का काम करता है। वह अपने पुराने मकान तोड़ कर नए मकान बना रहा है। घर पर मिस्त्री का काम लगने से कोई दरवाजा नहीं लगा हुआ है। घर पर बिजली की मोटर व अन्य सामान पड़ा हुआ है। रात को काम निपटाने के बाद वो, उसके पिता विनोद व उसके फूफा सोहनलाल निर्माणाधीन मकान पर सो गए थे। सुबह जब वे उठा तो उसकी व उसके फूफा की चारपाई से उनके मोबाइल व फूफा के पर्स से 4800 रुपये गायब थे। जब उन्होंने पड़ोसी के सीसीटीवी की फुटेज जांची तो उसमें दो अज्ञात युवक चोरी करते जाते हुए दिखाई दे रहे है। इसकी शिकायत उन्होंने शहर पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed