फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Goods worth lakhs stolen from six places

Yamuna Nagar News: छह स्थानों से लाखों का सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen from six places
चोरों ने अलग अलग स्थानों पर घर, ऑफिस, स्कूल व दुकान समेत छह स्थानों से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवधर निवासी मनजीत कौर ने बताया कि उसके पति प्राइवेट नौकरी करते है। रात को उसके पति अंग्रेज सिंह नाइट ड्यूटी पर गए हुए थे। घर पर उसका 11 साल का बेटा अभिजोत और वह थी। गर्मी अधिक होने पर उसने कमरे का दरवाजा बंद नहीं किया था। रात करीब तीन बजे उसे साथ वाले कमरे में रखी अलमारी खुलने का शोर सुना। जब वह उठी तो उसने देखा कि दो युवक उनके कमरे में घुसे हुए अलमारी से सामान चोरी कर रहे थे। उसने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग निकले। उसने उनका पीछा किया, लेकिन वे फरार हो गए। उसने सामान की जांच की तो अलमारी से दो चांदी के कड़े, दो चांदी की पाजेब, करीब 3500 रुपये व अन्य सामान गायब था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की। पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, शहर के खेड़ा मोहल्ला निवासी कुलभूषण वर्मा ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका मॉडल टाउन में पारस चौक के पास अमीटी इन्फार्मेशन सेंटर के नाम से ऑफिस है। रोज की तरह सुबह जब वह ऑफिस पहुंचा तो उसने देखा कि उसका शटर टूटा हुआ था। अंदर से उसका लैपटॉप चोरी था। जिसकी कीमत करीब 85 हजार रुपये थी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर, मायापुरी कॉलोनी निवासी रमेश चंद ने बताया कि उसकी कॉलोनी में ही पशुओं की डेयरी है। सुबह करीब नौ बजे उसका छोटा भाई विनोद डायरी के गेट का ताला लगाकर दवा लेने के लिए डॉक्टर के पास गया था। जब वह दोपहर बाद वहां पहुंचा तो उसने देखा कि डेयरी के अंदर बने कमरे का सामान बिखरा हुआ था। वहां से चारा काटने की मशीन की मोटर, गैस सिलिंडर, छत का पंखे, गैस चूल्हा व अन्य सामान गायब था। चोर गेट के पास बने कमरे के रोशनदान से अंदर घुसे और चोरी की। उधर, शिवपुरी ए कॉलोनी निवासी हरभजन सिंह ने बताया कि उसकी फ्रेंड्स कॉलोनी में गुरदीप टेलर के नाम से दुकान है। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि दुकान की दीवार में लगा एसी की कंप्रेशर मशीन चोरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय माध्यमिक विद्यालय खिजरी की हेड मास्टर सोनिया रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोज की तरह सुबह सात बजे सफाई कर्मी जब स्कूल पहुंचा तो उसने देखा कि स्कूल के मिड डे मील रूम का ताला टूटा हुआ था। उसने तुरंत इसकी सूचना उसे दी। वह मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि चोरों ने स्कूल के तीन कमरों व स्टोर का ताला तोड़ा हुआ था। जांच में वहां से दो एजूसेट बैटरी, एजूसेट सीपीयू, एक खो खो पोल, एक गैस सिलिंडर, साइंस के सामान से भरे दो लोहे के ट्रंक व दो बैग, पानी के पाइप के दो बंडल और अन्य समान गायब था। चोरी की सूचना पर पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाेगपुर निवासी संदीप कुमार ने बताया कि रोज की तरह उसने अपने पशुओं को घर के आंगन में बांध दिया था। सुबह जब वह पशुओं को चारा डालने के लिए उठा तो उसने देखा की वहां से उसकी दो भैंस गायब थी। उसकी दोनों भैंसे गर्भवती थी। जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी। उधर, फेरूवाला निवासी छत्रपाल ने बताया कि चोरों ने उसके पशु बाड़े से एक भैंस चोरी कर दी। गांव के गुरुद्वारा के सीसीटीवी में दो व्यक्ति उसकी भैंस को चोरी करके ले जाते हुए दिखाई दे रहे है। उसकी भैंस की कीमत 60 हजार रुपये थी। पुलिस ने अज्ञात दो व्यक्तियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed