{"_id":"67856210606629783b0a4b68","slug":"goods-worth-lakhs-stolen-by-breaking-the-locks-of-pax-center-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-131476-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पैक्स केंद्र के ताले तोड़ लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पैक्स केंद्र के ताले तोड़ लाखों का सामान चोरी
Tue, 14 Jan 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। गांव संधाली स्थित पैक्स केंद्र के कार्यालय से ताले तोड़कर तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। इसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
प्रबंधक यशवंत कांबोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पैक्स केंद्र के बाहर लगी ग्रिल का ताला तोड़कर कार्यालय के तीन कमरों के ताले तोड़कर दो इनवर्टर, तीन बैटरे, दो एलसीडी, एक सेट ऑफ बॉक्स, 16 ड्रम सल्फर (192 पैकेट) चोरी कर लिए गए। इससे पैक्स केंद्र को करीब 2.70 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
पैक्स केंद्र में कोई सुरक्षा कर्मचारी नहीं है। सुरक्षा कर्मचारी की मांग को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया गया है। एक सप्ताह में यह पैक्स केंद्र के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी करने की दूसरी घटना है। इससे पहले सात जनवरी की रात गांव धौड़ंग के पैक्स केंद्र के कार्यालय पर लगे ताले तोड़कर भी हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया था।
विज्ञापन
इसके बाद अब 12 जनवरी की रात को संधाली गांव के पैक्स केंद्र में लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। उल्लेखनीय है कि रादौर क्षेत्र में लगभग 12 पैक्स केंद्र हैं। किसी भी पैक्स केंद्र पर रात के समय सुरक्षा कर्मचारी तैनात नहीं है। इसका लाभ उठाकर आरोपी पैक्स केंद्रों को निशाना बना रहे हैं।