फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Goods worth crores impersonated as senior officials, cash worth lakhs cheated

Yamuna Nagar News: वरिष्ठ अधिकारी बन करोड़ों का सामान, लाखों की नकदी ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Goods worth crores impersonated as senior officials, cash worth lakhs cheated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। माल के बड़े ऑर्डर दिलाने का झांसा देकर महिला समेत चार आरोपियों ने शहर के एक कारोबारी से 2.5 करोड़ रुपये का सामान, कमीशन के 70 लाख 49 हजार रुपये हड़प लिए। एक आरोपी ने खुद को सोनोवाल कछारी ऑटोनोमस काउंसिल डिब्रुगढ़ असम का वरिष्ठ अधिकारी बताया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।

पुलिस को दी शिकायत में शहर के सेक्टर-17 निवासी पंकज गोयल ने बताया कि वह वर्ष 2021 में गुरुग्राम निवासी अपर्णा बैरी से अपने दोस्त भंवर सिंह के माध्यम से मिला था। अपर्णा बैरी ने उसे नरेंद्र कुमार से असम भवन चाणक्यपुरी नई दिल्ली में यह कहकर मिलवाया कि नरेंद्र कुमार सोनोवाल कछारी ऑटोनोमस काउंसिल डिब्रुगढ़ असम में एक वरिष्ठ अधिकारी है। इस समय वह नोडल अफसर के रूप में कार्यरत है। दोनों लोगों ने उसे बताया कि वे उसे सोनोवाल कछारी ऑटोनोमस काउंसिल डिब्रुगढ़ के सप्लाई ऑर्डर दिलाएंगे। उसकी एवज में वह उससे ऑर्डर की कुल कीमत का 10 प्रतिशत बतौर कमीशन लेगें। इसके अतिरिक्त 05 प्रतिशत एडवांस सिक्योरिटी के रूप में लेंगे। इस प्रकार कुल 15 प्रतिशत में से 05 प्रतिशत सिक्योरिटी माल भुगतान करने के बाद वापस हो जाएगी। वह यह भी कहने लगे कि माल भुगतान के बाद उसकी कीमत दिलवाने की जिम्मेदारी भी उनकी ही होगी। उसने सप्लाई ऑर्डर दिलाने के बदले कुल 70 लाख 49000 रुपये जिसमें से 24 लाख अपर्णा बैरी के खाते में, 22 लाख 49 हजार रुपये उसके जानकर रविंद्र नाथ महातो के खाते में तथा 24 लाख रुपये नकद अपर्णा बैरी व रविंद्र कुमार को दिए। इसके बाद अपर्णा बैरी व नरेंद्र ने उन्हें 20 जनवरी 2021 को दो सप्लाई ऑर्डर ऊनी कंबल के 8000 पिस के दिलवाए। एक सप्लाई ऑर्डर 3000 स्कूल बैग का दिलवाया। उसने फरवरी 2021 में ऑर्डर को पूरा करके सामान सप्लाई कर दिया। इसके बाद दोनों ने उसे पांच सप्लाई ऑर्डर दिलवाए जिसमें से तीन सप्लाई ऑर्डर सोनोवाल कछारी ऑटोनोमस काउंसिल डिब्रुगढ़ को सप्लाई कर दिए। सप्लाई किए हुए माल की कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये थी। आरोपियों ने सप्लाई हुए माल की पेमेंट 30 दिन के भीतर दिलाने की बात कही, लेकिन कई महीने बीतने पर भी रुपये नहीं मिले। आज तक भी यह राशि उन्हें नहीं मिली। आरोपी कहने लगे कि बाकी के दो ऑर्डर भी वह सप्लाई कर दे। सारे माल की पेमेंट एक साथ हो जाएगी। उसे उनकी बात पर शक हुआ। वह उनके बारे में जानकारी लेने के लिए सोनोवाल कछारी ऑटोनोमस कांउसिल डिब्रुगढ में गए और विभाग की मुख्य सचिव रीना मैक से मिले। जिन्होंने उसे बताया कि उक्त आरोपियों ने उन समेत कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। विभाग के कुछ लोग भी उनके साथ मिले हुए हैं। जिन्होंने फर्जी व झूठे सप्लाई ऑर्डर बनाकर बहुत सारे लोगों को ठग लिया है। रुपये मांगने पर आरोपी अब उन्हें धमकी देते हैं। एसपी के आदेशों के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपर्णा बैरी, नरेंद्र कुमार, हितेंद्र झा व दीपू रंजन मिरकारी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed