फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Goods stolen from two houses and Anganwadi center

Yamuna Nagar News: दो घरों और आंगनबाड़ी केंद्र से चुराया सामान

Fri, 26 Apr 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 26 Apr 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Goods stolen from two houses and Anganwadi center
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। चोरों ने दो घरों व आंगनबाड़ी केंद्र के ताले तोड़ लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बिहार के सारन जिले के सेमरा गांव निवासी शारदा कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जगाधरी की विजय कॉलोनी में किराये पर रहती है और झाड़ू पोछा करने का काम करती है। रोज की तरह सुबह उसके पति मजदूरी पर चले गए। बच्चे स्कूल चले गए । कुछ देर बाद वह भी अपने काम पर चली गई।
विज्ञापन

दोपहर बाद जब वह घर आई त दरवाजा खुला था। अंदर सामान बिखराथा। पेटी का ताला भी टूटा हुआ था। पेटी से 15 हजार रुपये, चांदी की पायल, सोने का मंगलसूत्र, माथे का टीका, एक जोड़ी कानों के कोके, चांदी के चार कड़े व अन्य सामान गायब था। शहर जगाधरी पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जम्मू कॉलोनी निवासी शिव शंकर ने बताया कि वह बिजली का काम करता है। बुधवार सुबह वह और उसकी पत्नी अपने काम से जगाधरी कोर्ट में गए थे। शाम साढ़े चार बजे घर वापस आए तो ताला टूटा ह था। अंदर से 30 बर्तन, बिजली का सामान, दो ड्रील मशीन, एक ग्रेंडर, तीन बंडल बिजली के तार, म्यूजिक सिस्अम, बड़ी लाइट व अन्य सामान चोरी था।

गांधी नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उधर, छप्पर थाना क्षेत्र के कलावड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के ताले तोड़ चोर गैस सिलिंडर, बर्तन, बच्चों के खाने का सामान व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने वर्कर स्नेह लता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed