फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Goods and cash stolen from three houses, temple and warehouse

Yamuna Nagar News: तीन घरों, मंदिर व गोदाम से सामान, नकदी चोरी

Thu, 21 Dec 2023 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 21 Dec 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Goods and cash stolen from three houses, temple and warehouse
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चोरों ने तीन घरों, मंदिर व गोदाम से लाखों रुपये का सामान व नकदी चोरी करली। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर लिए है।

नवाब कॉलोनी निवासी शाहजहां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह उसने व उसके बेटे ने ऊपर काले कमरे में रखी अलमारी में 50 हजार रुपये अपने काम के लिए रखे थे। दोपहर करीब 12 बजे जब वह कमरे में गया तो अलमारी खुली पड़ी थी। जिसके अंदर से 50 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, टॉप्स, मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी के पाजेब, दस्त बंद, हाथों के कड़े व अन्य सामान गायब था।
उधर, शिवपुरी बी निवासी ममता ने बताया कि चोरों ने उसके घर की छत पर लगे एसी के पाइप चोरी कर लिए। जिसकी कीमत हजारों रुपये थी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, शिवपुरी ए कॉलोनी निवासी विजय शर्मा ने बताया कि वह संजय विहार कॉलोनी में मकान बना रहा है। सुबह जब वह वहां गया तो वहां से दस शटरिंग प्लेट, 50 किलो सरिया व अन्य सामान चोरी था।
विज्ञापन


उधर, गुलाब नगरनिवासी भूपेंद्र ने बताया कि वह पाबनी रोड स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर की कमेटी का सदस्य है। सुबह जब वह मंदिर गया तो वहां से दो साउंड सिस्टम व अन्य सामान चोरी था। सीसीटीवी फुटेज में कॉलोनी का ही राजू चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पटेल नगर निवासी अतुल कौशल ने बताया कि उसका लकड़ी के बुरादे का काम है। पटेल नगर में ही उसने गोदाम बनाया है। रोज की तरह रात को वह गोदाम बंद करके घर चला गया था। सुबह जब उसका नौकर गोदाम पर पहुंचा तो वहां से बैटरी, चार हजार रुपये व अन्य सामान गायब था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed