{"_id":"681fa2d50aa99d30460b096a","slug":"gold-medal-winners-were-honored-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-137535-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्वर्ण पदक जीतने वालों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्वर्ण पदक जीतने वालों को किया सम्मानित
Sun, 11 May 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 11 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। खंड के गांव महमूदपुर ने शनिवार को कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। पंचायत ने बच्चों को नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया।
गांव की सरपंच अंजू अंजू देवी, सरपंच प्रतिनिधि डॉक्टर कर्मचंद ने बताया कि पिछले दिनों खंड स्तर पर अंडर-14 कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कराटे प्रतियोगिता में खंड के विभिन्न गांव के सैकड़ों बच्चों ने अलग-अलग वर्गों में भाग लिया था। गांव के खिलाड़ी मनु, अनु और निधि ने स्वर्ण पदक हासिल कर अपने माता-पिता वह गांव का नाम रोशन किया।
सरपंच अंजू ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से ही ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। बच्चों को शिक्षण कार्य के साथ-साथ अपने आसपास आयोजित होने वाली विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों में भी अपनी सहभागिता अवश्य निभानी चाहिए।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत महमूदपुर खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रही है। खिलाड़ियों को पंचायत स्तर पर कोच भी उपलब्ध करवाया गया है। खेलों का सामान पंचायत अपने स्तर पर बच्चों को उपलब्ध करा रही हैं। इस मौके पर पंच धर्मेंद्र, पंच प्रिंस आदि मौजूद रहे।