{"_id":"67bb759dfa154f12640f8701","slug":"gold-jewellery-worth-lakhs-stolen-from-wedding-house-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-133579-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शादी वाले घर से लाखों के सोने के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शादी वाले घर से लाखों के सोने के जेवर चोरी
Mon, 24 Feb 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी साढौरा (यमुनानगर)। चोरों ने लाहड़पुर गांव में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शादी से एक दिन पहले परिवार के लोग मंडा समारोह में पैलेस में गए थे। इस दौरान चोर मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साढौरा क्षेत्र के लाहडपुर निवासी कर्मवीर सिंह ने शिकायत में बताया कि को उनके बेटे की रविवार को बारात जानी थी। इस उपलक्ष्य में शनिवार को रसूलपुर के पैलेस में मंडा समारोह आयोजित किया गया था। सुबह परिवार के लोग व रिश्तेदार पैलेस में मंडा समारोह में गए थे। दोपहर लगभग चार बजे जब वापस घर पर आए तो यहां पर ताले टूटे मिले।
रिश्तेदारों के साथ अंदर जाकर देखा तो सभी अलमारी खुली पड़ी थी। सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी से सोने के जेवरात व दो लाख रुपये गायब थे। जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे अंदेशा है कि किसी को शादी समारोह के बारे में पूरी जानकारी थी। शादी के लिए दो दिन पहले ही बैंक के लॉकर से सोना निकलवा कर लाए थे। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।