फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gold earrings cheated from woman on the pretext of making BPL card

बीपीएल कार्ड बनाने का झांसा देकर महिला से ठगी सोने की बालियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gold earrings cheated from woman on the pretext of making BPL card
रादौर। जठलाना क्षेत्र के गांव मोहड़ी में अज्ञात व्यक्ति ने महिला को बीपीएल कार्ड बनाने का झांसा देकर अपनी बातों में उलझा लिया। इसके बाद आरोपी महिला की फोटो करने के बहाने उसकी सोने की बालियां लेकर फरार हो गया। ठगी का पता चलने पर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मोहड़ी निवासी शहजाद ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह अपने भाई के बच्चों को दवाई दिलाने के लिए जठलाना गया हुआ था। घर पर उसके लड़के की पत्नी सानिया व बेटी नगमा थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे घर पर एक अज्ञात व्यक्ति आया और कहने लगा कि वह गरीब लोगों के बीपीएल कार्ड बनाने का कार्य करता है। उनका भी बीपीएल कार्ड बनाने के लिए आया है। उसके बेटे की पत्नी सानिया उसकी बातों में आ गई और कार्ड बनवाने के लिए हां कर दी। इसके लिए उसे उनकी फोटो करनी होगी। फोटो में वह गरीब दिखाई दे। इसलिए उसे अपने कानो की बालियां भी निकालनी होगी। उसकी बातों में आकर सानिया ने अपने कानों की बालियां निकालकर वहीं पर एक साइड में रख दी। इस दौरान आरोपी ने सानिया व नगमा को बहाने से कमरे के अंदर भेज दिया। जब वह कमरे से बाहर आई तो आरोपी वहां से फरार हो चुका था। साइड में रखी बालियां भी वहां से गायब थी। उन्होंने आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। उन्होंने इसकी सूचना उसे दी। वह घर आया और इसकी शिकायत पुलिस को दी। जठलाना थाना प्रभारी राजीव मिगलानी का कहना है कि मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed