फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   gold earrings cheated by making the woman unconscious, Yamunanagar

महिला को बेहोश कर ठगी सोने की बालियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
gold earrings cheated by making the woman unconscious, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। क्षेत्र के गांव मोहडी में एक महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम से एक लाख रुपये दिलवाने का झांसा लेकर सोने की बालियां ठग ली। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई। थाना बिलासपुर पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव मोहडी निवासी मूर्ति देवी ने बताया कि 29 दिसंबर को अपने घर पर अकेली थी। सुबह 11 बजे एक व्यक्ति उसके घर आया। आरोपी उससे कहने लगा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनका मकान बनाने के लिए एक लाख रुपये का अनुदान पास हुआ है। आपके फार्म में कुछ कमी रह गई है। आपके फार्म दोबारा से ऑनलाइन भरना पड़ेगा, जिसके लिए आपको आपके घर के समीप खड़ा कर फोटो खिंचवानी होगी। फोटो को ऑनलाइन भेजना है।
विज्ञापन

आरोपी व्यक्ति फोन से फोटो लेने लगा। फोटो उतारते समय आरोपी उससे कहने लगा कि आपको अपने कानों की बालियां उतारकर फोटो उतरवानी होगी। मैने कानों से बालियां निकाल कर हाथों में रख ली। इसके कुछ ही देर बाद वह बेसुध हो गई। करीब आधे घंटे बाद जब उसे होश आया तो उसने देखा की उसके हाथों में रखी बालियां गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह तुरंत घर के बाहर गई, लेकिन आरोपी व्यक्ति को कोई पता नहीं चल पाया। उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों व आसपास के लोगों को दी। इसके बादे परिजनों के साथ मिलकर आरोपी व्यक्ति की तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी व्यक्ति की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed