फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   God cannot tolerate anyone's pride, Yamunanagar

भगवान नहीं सहन कर सकते किसी का घमंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
God cannot tolerate anyone's pride, Yamunanagar
भागवत कथा के दौरान झूमते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भगवान सब कुछ सहन कर सकते हैं लेकिन किसी का घमंड नहीं। इसी घमंड को तोड़ने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों से श्री गोवर्धन महाराज की पूजा करवाई थी और घमंडी इंद्र देव की पूजा छुड़वाई थी। यह उद्गार कथा व्यास श्यामसुंदर ठाकुर महाराज ने गोविंदपुरी के भगवान परशुराम सामुदायिक केंद्र में चल रही श्रीमद्भागवत कथा पांचवें दिन रविवार को व्यक्त किए।
वृंदावन से आए श्याम सुंदर दास महाराज ने कहा कि जिस समय बृजवासी इंद्र देव महाराज की पूजा किया करते थे तो उस समय भगवान श्रीकृष्ण ने सभी ब्रिज वासियों से कहा कि वह इंद्रदेव की पूजा नहीं करें। इस बार गोवर्धन पर्वत की पूजा करेंगेयक्योंकि वही उनके देवता है। ब्रज वासियों ने उनकी बात मानी और इस बार श्री गोवर्धन महाराज की पूजा हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान एक रूप से गोवर्धन महाराज पर विराजमान हुए और सभी ब्रज वासियों से मांग-मांगकर प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद इंद्र को क्रोध आया और उन्होंने ब्रज पर जमकर वर्षा की। इस पर भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्क उंगली पर 1 सप्ताह तक धारण करके रखा और सभी ब्रजवासियों के रक्षा के तथा इंद्र का मान मर्दन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर शिव शक्ति आश्रम के संचालक परमानंद महाराज, प्राचीन सूर्य कुंड मंदिर अमादलपुर के स्वामी, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रामनिवास गर्ग, भगवान परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश त्यागी, 11 स्टार मॉर्निंग क्लब के चेयरमैन मायाराम शर्मा व अन्य अन्य गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना के उन्हें दूध से स्नान करवाया और गोवर्धन महाराज की परिक्रमा की। इस मौके पर गौरव त्यागी, मनोज त्यागी, डॉक्टर पायल रावत, मनोज गर्ग, परीक्षित त्यागी, दिनेश त्यागी, कौशल, पंडित श्याम लाल, नरेश कुमार, अशोक कुमार, डॉक्टर कृष्ण गर्ग, डॉक्टर लोकेश गर्ग, डॉ. अनुज त्यागी, डॉ. अभय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed