{"_id":"67c601eb163f87eb6204c401","slug":"gng-college-campus-smells-of-fragrance-of-flowers-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-133999-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फूलों की खुशबू से महका जीएनजी कॉलेज परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फूलों की खुशबू से महका जीएनजी कॉलेज परिसर
Tue, 04 Mar 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला स्तरीय वसंत फूल प्रदर्शनी और प्रतियोगिता का आयोजन गुरु नानक गर्ल्स (जीएनजी) कॉलेज और संत निश्चल सिंह महिला कॉलेज की तरफ से किया गया था। इस दौरान जीएनजी कॉलेज परिसर में फूलों की खुशबू से महक उठा।
प्रदर्शनी में कुल 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें से 58 छात्राएं यमुनानगर के विभिन्न कॉलेजों से प्रदर्शनी में शामिल हुईं। डॉ. वरिंदर गांधी, निदेशिका ने अतिथियों का स्वागत किया और छात्राओं के बीच व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए विभाग के प्रयासों की प्रशंसा की। प्रिंसिपल नरिंद्र पाल कौर और इंदु शर्मा ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
मुख्य अतिथि अनु अत्रेजा, पूर्व प्रिंसिपल, गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज और नीलम, रॉकफिट प्रिंटर्स ने विभिन्न श्रेणियों में फूलों का मूल्यांकन किया और छात्राओं को भविष्य में भी हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज की सभी संकायों से तरनदीप, दीपिका शर्मा, डॉ. मंदीप कौर, जसप्रीत कौर, रितु, नेहा, वर्षा और वंशिका फूल प्रदर्शनी की आयोजन समिति के सदस्य रहे।