फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   GMS Sadikpur stood first in Ragini

Yamuna Nagar News: रागिनी में जीएमएस सादिकपुर प्रथम

Tue, 04 Aug 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 04 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
GMS Sadikpur stood first in Ragini
साढौरा में प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मुख्य अतिथि। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। रसूलपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किया गया। उत्सव में कक्षा छह से आठ वर्ग की रागिनी में सादिकपुर के जीएमएस स्कूल की टीम ने पहला स्थान पाया।
कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग में जीएसएसएस लाहड़पुर की टीम प्रथम एवं जीएसएसएस कोटला की टीम द्वितीय स्थान पर रही। स्किट प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं तथा कक्षा 9वीं से 12वीं दोनों वर्गों में जीएसएसएस सरांवा प्रथम, जीएसएसएस सालेहपुर द्वितीय तथा कक्षा 9वीं से 12वीं में जीएसएसएस रसूलपुर तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

समूह नृत्य 9वीं से 12वीं में जीएमएसएसएस साढौरा ने प्रथम, जीएसएसएस रसूलपुर ने द्वितीय तथा पीएम श्री जीएसएसएस सालेहपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य (कक्षा छठी से आठवीं) में जीएमएसएसएस साढौरा प्रथम, जीएसएसएस लाहड़पुर द्वितीय तथा जीएसएसएस रसूलपुर तृतीय पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकल नृत्य कक्षा 9वीं से 12वीं में जीएसएसएस रसूलपुर ने प्रथम, जीएसएसएस लाहड़पुर ने द्वितीय तथा जीएमएसएसएस साढौरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं एकल नृत्य कक्षा छठी से आठवीं में जीएसएसएस लाहड़पुर प्रथम, जीएमएसएसएस साढौरा द्वितीय तथा पीएम श्री जीएसएसएस सलेहपुर तृतीय स्थान पर रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उप जिला शिक्षा अधिकारी करनैल सिंह संधावा व बीईओ धर्म सिंह राठी ने विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने का संदेश दिया। समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य अमित बंसल ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से भी जोड़ते हैं।

साढौरा में प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मुख्य अतिथि। प्रवक्ता

साढौरा में प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मुख्य अतिथि। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed