फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Glimpses of Indian culture seen in the presentation of girls, Yamunanagar

छात्राओं की प्रस्तुति में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Glimpses of Indian culture seen in the presentation of girls, Yamunanagar
कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद स्टॉफ के साथ मौजूद छात्राएं। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हिंदू गर्ल्स कॉलेज में शनिवार को प्रतिभा चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 160 छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। छात्राओं की प्रस्तुति में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी।
शुभारंभ प्राचार्य डॉ. उज्ज्वल शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय का मंच शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास एवं निखार का अवसर भी देता है। विभिन्न प्रतिभाओं के चयन के पश्चात अध्यापक वर्ग उन्हें गढ़कर व तराश कर अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह करता है। यह मंच ही ऐसा मंच है जो युवाओं को सही दृष्टि व विचार देकर उसे समाज के कल्याण व विकास के लिए मार्ग प्रशस्त करता है।
विज्ञापन

छात्राओं को इस अवसर का पूरा-पूरा लाभ उठाना चाहिए जिससे वह अपनी छुपी हुई प्रतिभा को विभिन्न गतिविधियों के द्वारा अभिव्यक्त कर सकें। उन्होंने कहा कि महान कार्य यदि हम नहीं भी कर सकते तो भी छोटे कार्यों को महान तरीके से कर हम जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। प्राचार्य ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम की सर्वप्रथम प्रस्तुति संगीत विभाग की ओर से श्रोताओं के मन को मोह लेने वाले भारतीय सितार वादन की झंकार से हुई। इस प्रस्तुति में प्रतिभागियों सहित अन्य छात्राओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। तदोपरांत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 5 टीमों ने भाग लिया।

भाषण एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता में छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या, बाल मजदूरी, भ्रष्टाचार, घरेलू हिंसा आदि को उजागर किया। गायन प्रतियोगिता में लोकगीत, फिल्मी गीत, गजल आदि सभी प्रकार के गीतों से छात्राओं ने समा बांधा। प्रतियोगिताओं के अलावा नृत्य आदि प्रतियोगिताएं भी हुई। भारतीय संस्कृति की झलक मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता में भी दिखाई दी। निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त अध्यापिका सुमन गक्कड़, अनुपमा गर्ग, मोनिका खुराना, रिंपी कोहली, डॉ.सारिका, डॉ. सोनिया, निधि, सीमा गुप्ता, शारदा गुप्ता व वीनू गोयल शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed