यमुनानगर। हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दो अक्तूबर से 14 नवंबर आजादी का महोत्सव मनाया जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार को गुरु नानक खालसा कॉलेज में प्रदर्शनी लगाई गई।
प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य मेजर डॉ. हरिंद्र सिंह कंग ने कहा कि लोगों की भलाई के लिए सैकड़ों कानूनों का प्रावधान संविधान में है। कानूनी साक्षरता के अभाव में लोग इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारी बताए।
राजनीति शास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ. मीनू कपूर ने कहा कि कानून का सहारा लेकर समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। इस दौरान रविंद्र कुमार, आयुष गर्ग, संदीप कुमार, प्रो. डॉ. इकबाल सिंह, डॉ. बलजीत सिंह, डॉ. हेमंत मिश्र, डॉ. उदय भान सिंह आदि मौजूद थे। संवाद