फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Give complaint of online fraud on 1930: DC

ऑनलाइन फ्रॉड की 1930 पर दें शिकायत : डीसी

Mon, 31 Mar 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 31 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Give complaint of online fraud on 1930: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में इंटरनेट बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग व डिजिटल भुगतान का चलन तेजी से बढ़ रहा है। सोशल मीडिया के दौर में बढ़ते साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों को देखते हुए जिला वासियों से आह्वान है कि ऐसे मामलों की तुरंत सूचना देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।
डीसी ने कहा कि हाल के वर्षों में ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज बढ़ने के कारण लोग अक्सर सोशल मीडिया पर मिलने वाले भारी छूट, लॉटरी या इनाम से जुड़े विज्ञापनों के झांसे में आ जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि पहले यह जांच लें कि जिस वेबसाइट का उपयोग किया जा रहा है, वह सुरक्षित है या नहीं। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि संभव हो तो ऑनलाइन खरीदारी करते समय कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प चुनें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया इससे आपकी बैंक और कार्ड संबंधी जानकारी साइबर अपराधियों के हाथों में नहीं जाएगी। यदि किसी कारणवश आप साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं, तो सबसे पहले हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। अपनी शिकायत साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कराएं। जिले के युवाओं से आग्रह है कि साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहें और अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके बारे में जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed